{"_id":"6a8c2e725dc46f85c90751f6","slug":"municipal-body-and-fire-service-employees-extended-their-strike-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: नगर निकाय और अग्निशमन कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल, अब इस दिन तक सेवाएं रहेंगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: नगर निकाय और अग्निशमन कर्मचारियों ने बढ़ाई हड़ताल, अब इस दिन तक सेवाएं रहेंगी ठप
Mon, 24 Aug 2026 05:13 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 24 Aug 2026 05:13 PM IST
सार
दोनों नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत जारी रखने और अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
हरियाणा में बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नगर निकाय और अग्निशमन कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को दो दिन बढ़ा दिया है। अब यह हड़ताल 27 अगस्त तक जारी रहेगी। हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री और दमकल कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से हड़ताल बढ़ाने की घोषणा की।
दोनों नेताओं ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन से बातचीत जारी रखने और अपनी मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। हड़ताल के कारण प्रदेश के कई नगर निकायों और अग्निशमन सेवाओं के कामकाज प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कर्मचारी संघों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।