इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
दीपावली को खास बनाने के लिए आपको अपनी और परिवार की सुरक्षा का खास ख्याल रखना होगा। पटाखा जलाते समय अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
दिवाली पर पटाखा जलाने से बचें। अगर पटाखा जलाना है तो ईको फ्रेंडली पटाखे ही इस्तेमाल करें, क्योंकि इन पटाखों में नाइट्रोजन और सल्फर की मात्रा बहुत कम होती है। पटाखा जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
-पटाखा जलाते समय किसी भी ज्वलनशील पदार्थ से पटाखे दूर रखें, जैसे दीया, मोमबत्ती या रसोई घर।
-पटाखे जलाने के लिए लंबी अगरबत्ती या फुलझड़ी का इस्तेमाल करें।
-पटाखों में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए पटाखे जलाने के बाद अच्छे से मुंह और हाथ को धोना चाहिए।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
-टिन और कांच के बोतल में पटाखा न जलाएं। पटाखे छोटे बच्चों की पहुंच से दूर रखें।
-ज्यादा आवाज वाले पटाखे जलाते समय पर ईयर प्लग का इस्तेमाल करें।
-अगर आपको अस्थमा है तो पटाखे के धुंए से बचकर रहें। अपनी दवा या इनहेलर हमेशा पास रखें।
-ध्यान रहे कि बच्चे पटाखे हाथ में रखकर न फोड़ें और न ही पटाखे जलाकर किसी के ऊपर फेंकें।
इस दीपावली को खास बनाना है तो इन बातों पर जरूर गौर फरमाएं
-पटाखे जलाते बच्चों पर नजर रखें। -ढीले-ढाले कपडे़ न पहनें।
-पटाखे जलाते समय दुपट्टा और स्कार्फ का ध्यान रखें। -पटाखा जलाते समय सिर्फ कॉटन के कपड़े पहनें।
-पटाखे जलाते वक्त हमेशा जूते या चप्पल पहनकर रखें। -पटाखे जेब में रखकर न घूमें।