25 करोड़ के भैंसे को देखिए, इसका नाम शहंशाह है। इसके नहाने के लिए स्पेशल स्वीमिंग पूल बना है। इसकी खुराक के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
2 of 8
अजब गजब मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के पानीपत जिले के डिडवाड़ी निवासी पशु पालक नरेंद्र सिंह के झोटे घोलू का बेटा शहंशाह अब प्रदेश की नहीं देश या कहें कि विदेशों में भी मुर्राह नस्ल की पहचान छोड़ रहा है। शहंशाह के लिए उसको पच्चीस करोड़ रुपये तक का भी ऑफर मिला है। वह उसे किसी भी कीमत पर बेचने को तैयार नहीं है।
3 of 8
अजब गजब मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
शहंशाह के सीमेन के लिए उनके पास कोलंबिया, वेनजला व कोस्टारिका समेत कई देशों से ऑफर आई है। हालांकि अभी शहंशाह के सीमेन तैयार नहीं है, लेकिन सीमन तैयार होने पर पशु पालक ऑफर को स्वीकार करने पर विचार कर रहा है। यहीं नहीं शहंशाह ने चैंपियनशिप के मुर्राह नस्ल के झोटा कैटेगरी में तीन का पहला इनाम झटका है।
4 of 8
अजब गजब मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
शहंशाह के मालिक नरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि शहंशाह को रोज सुबह शैंपू से नहलाया जाता है और उसके बाद आधे किलो तेल से मालिश होती है। हर सप्ताह शहंशाह की सेविंग की जाती है और इसके लिए स्पेशल स्वीमिंग पूल बना है। उसके रहने के लिए खास तौर पर मैट बिछाया है, जिसपर वो बैठता और सोता है। नरेंद्र शहंशाह पर हर महीने लगभग 48 हजार रुपए खर्च करते हैं।
5 of 8
अजब गजब मुर्राह नस्ल का भैंसा शहंशाह
- फोटो : अमर उजाला
शहंशाह शहंशाह की उम्र 3 साल है, उसकी लंबाई 15 फुट और ऊंचाई 6 फीट है। वह रोजाना दस किलो दूध पीने के साथ दस किलो सेब के अलावा दो सौ ग्राम मिलन मिक्सर भी लेता है। आधा किलो सरसों के तेल से रोजाना जब तक मालिश नहीं होती, तब तक उसको चैन नहीं मिलता।