फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाप बना 'दरिंदा', तस्वीरों में देखिए 'दरिंदगी'

Sat, 23 Aug 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 23 Aug 2014 11:24 AM IST
विज्ञापन

बाप बना 'दरिंदा', तस्वीरों में देखिए 'दरिंदगी'

murder of businessman family in panchkula

नगर के एक व्यापारी ने पत्नी और दो बेटों को चाकू से गोदकर खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि बड़ा बेटा बच गया। वारदात सेक्टर-9 में वीरवार दोपहर करीब तीन बजे हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे तक तीन शव और अधमरी हालत में 12 साल का एक बच्चा कमरे में ही पड़े रहे।

बाप बना 'दरिंदा', तस्वीरों में देखिए 'दरिंदगी'

murder of businessman family in panchkula

शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे तक तीन शव और अधमरी हालत में 12 साल का एक बच्चा कमरे में ही पड़े रहे। वारदात का खुलासा तब हुआ जब व्यापारी विनोद मित्तल का छोटा भाई अनिल घर आया और कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद खून से लथपथ उसके बड़े भतीजे ने दरवाजा खोला।

बाप बना 'दरिंदा', तस्वीरों में देखिए 'दरिंदगी'

murder of businessman family in panchkula

अंदर के हालात देख वह सन्न रह गया। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे सेक्टर-32 के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाप बना 'दरिंदा', तस्वीरों में देखिए 'दरिंदगी'

murder of businessman family in panchkula

सेक्टर-5 थाने में मृतक व्यापारी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला व्यापारी के ससुर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें विनोद मित्तल ने छोटे भाई पर यह कदम उठाने के लिए मजूबर करने के लिए जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन

बाप बना 'दरिंदा', तस्वीरों में देखिए 'दरिंदगी'

murder of businessman family in panchkula

पुलिस के मुताबिक विनोद मित्तल ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर रोहित और उसके बाद प्रथम को। हालांकि प्रथम इस हमले में बच गया। व्यापारी ने प्रथम को भी मरा समझ खुद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सल्फास का एक बंद पैकेट भी मिला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed