फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजाक बनी होटल माउंट व्यू में बम मिलने की मॉक ड्रिल, हंसता रहा स्टाफ

Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Mount View Hotel's mock drill became fun, staff was laughing
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मॉक ड्रिल लोगों की परेशानी का सबब बन रही है। पिछले एक महीने से पुलिस शहर में पब्लिक जगहों व महत्वपूर्ण भवनों में बम मिलने संबंधी मॉक ड्रिल चला रही है। अब तो यह हाल है कि पुलिस टीमें जहां भी पहुंचती है वहां मौजूद लोगों को पहले ही पता चल जाता है कि पुलिस की मॉक ड्रिल है। 

Mount View Hotel's mock drill became fun, staff was laughing
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

न तो पुलिस वाले और न ही जिस जगह मॉक ड्रिल होती है वहां पर मौजूद  लोग इसको सीरियस लेते है। शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग की ओर से  सेक्टर 10 स्थित होटल माउंट व्यू में  बम होने की मॉक ड्रिल की गई। कंट्रोल रूम में सुबह मैसेज फ्लैश करवाया गया कि होटल में बम है। 

Mount View Hotel's mock drill became fun, staff was laughing
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल सेक्टर 17 में चल रहे पुलिस वीक के कार्यक्रम को छोड़कर होटल माउंट व्यू भागे। मौके पर सेक्टर 3 थाना पुलिस, आपरेशन सेल  उनकी टीम के कमांडो, क्विक रिएक्शन फोर्स, बम डिटेक्शन टीम, डॉग स्क्वाड, सिविल डिफेंस के लोग, फायर ब्रिगेड  व कई एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने होटल के स्टाफ व वहां रुके मेहमानों को बाहर निकाल कर बम की तलाश करने का नाटक शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mount View Hotel's mock drill became fun, staff was laughing
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

वहीं बाहर खड़ा होटल का स्टाफ हंस हंस कह रहा था पुलिस मॉक ड्रिल कर रही है। इस दौरान जब पुलिस कमांडो मेहमानों को बाहर निकाल रहे थे तो उनकी बहस भी हो रही थी। 

विज्ञापन
Mount View Hotel's mock drill became fun, staff was laughing
मॉक ड्रिल - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पुलिस ने करीब दो घंटे तक होटल में तलाशी अभियान चलाया और बाद में कहा कि मॉक ड्रिल थी। अब अंदर जा सकते हैं। डीएसपी आपरेशन एसपीएस सौंधी ने पुष्टि की कि ये पुलिस प्रशासन के विभिन्न टीमों की मुस्तैदी जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed