नेशनल कराटे प्लेयर ने बीच सड़क 'मर्दानी' अंदाज दिखाया। उसने एक पुलिस की ऐसी धुनाई की, उसे नानी याद आ गई, जानिए क्या था मामला।
घटना हरियाणा के रोहतक की है। ट्रैफिक डीएसपी डॉ. रविंदर ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता नेहा की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी कांस्टेबल यासीन को सस्पेंड कर दिया। ट्रैफिक एसएचओ गुरदेव सिंह ने बताया कि यासीन रोहतक ट्रैफिक पुलिस का सिपाही है। दोस्ती करने के लिए नेशनल कराटे खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट से उसका मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया।
उसकी इस हरकत पर बिफरी नेशनल खिलाड़ी ऑटो के अंदर ही डेढ़ किलोमीटर तक वर्दी पहने सिपाही की धुनाई करते हुए महिला थाने में पहुंच गई। थाने में एसएचओ ने सिपाही पर कार्रवाई करने की बजाए खिलाड़ी को तर्क दिया कि वह सिर्फ आरोपी को जलील कर सकती है। अब खिलाड़ी पुलिस के उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करेगी। खिलाड़ी ने अपने मोबाइल में पूरे मामले की वीडियो और फोटो कैद कर ली।
प्रीत विहार कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया कि वह बीसीए पास करने के बाद कराटे की प्रेक्टिस करती है। वह नेशनल और राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिता खेल चुकी है। वह फिलहाल शीला बाईपास स्थित एक एकेडमी में तैयारी करती है। नेहा ने बताया कि वह वीरवार को प्रेक्टिस खत्म करने के बाद पावर हाउस से ऑटो में बैठकर डबल फाटक की तरफ जा रही थी। ऑटो में बैठी तो उसने अपने पिता को फोन करके कहा कि वह दस मिनट में घर आ रही है।
जब ऑटो मेडिकल मोड पर पहुंचा तो यहां से ट्रैफिक पुलिस का एक सिपाही उसमें सवार हो गया। डी पार्क पर ऑटो में वह और सिपाही ही सवारी के रूप में बैठे थे। अचानक डी पार्क पर चालक ने ऑटो रोक लिया और किसी काम से एक दुकान पर चला गया। अकेला पाकर सिपाही उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा, तो उसने उससे नंबर मांगने का कारण पूछा। सिपाही ने कहा कि वह सिर्फ दोस्ती करने के लिए मांग रहा है।