फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, बहनों की बहादुरी का आखिरी सच!

Thu, 04 Dec 2014 03:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 04 Dec 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन

देखिए, बहनों की बहादुरी का आखिरी सच!

molestation, brave sisters and controversy

बस में बहनों द्वारा तीन लड़कों को पीटने के मामले में बस में यात्रा कर रहे तीन और लोग सामने आए, जिन्होंने शपथपत्र देकर लड़कों को निर्दोष बताया है। मामले की चश्मदीद एमडीयू की एमफिल स्टूडेंट सोनीपत निवासी सोनिया मित्तल ने कहा कि बस में छेड़खानी जैसी बात नहीं थी, महिला की सीट को लेकर विवाद हुआ था।

देखिए, बहनों की बहादुरी का आखिरी सच!

molestation, brave sisters and controversy

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने कहा कि बस में दो सगी बहनों के साथ हुई छेड़खानी के मामले में जांच चल रही है। यदि शिकायत झूठी मिली तो उनको जो सम्मान सरकार देगी, उसे वापस ले लिया जाएगा। फिलहाल वे सम्मान की हकदार हैं और दोनों को रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। सुमन दहिया बुधवार को थाना खुर्द गांव में जाने से पहले रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

देखिए, बहनों की बहादुरी का आखिरी सच!

molestation, brave sisters and controversy

उन्होंने कहा कि दोनों बहनों ने तीनों लड़कों को छेड़खानी के बाद जिस निडरता से खदेड़ा है वह काबिले तारीफ है। इसके लिए वह सम्मान की हकदार हैं और उन्हें आगे भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए छेड़खानी का मामला एक बड़ा मुद्दा है। लड़कियों की बहादुरी की वजह से ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने दोनों बहनों को सराहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, बहनों की बहादुरी का आखिरी सच!

molestation, brave sisters and controversy

वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि आरती और पूजा ने आत्मसम्मान बचाने के लिए लड़कों की पिटाई की। इसके लिए वह बधाई की पात्र हैं। अन्य लड़कियों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।  
बुधवार को कैबिनेट मंत्री कविता जैन आरती और पूजा के थाना खुर्द स्थित आवास पर पहुंचीं और दोनों लड़कियों को बधाई दी।

विज्ञापन

देखिए, बहनों की बहादुरी का आखिरी सच!

molestation, brave sisters and controversy

जबकि बस के परिचालक लाभ सिंह ने बताया कि वह बस में टिकट काटते हुए जब पूजा और आरती के पास पहुंचा तो दोनों ने कहा कि ये लड़के उनसे बदतमीजी कर रहे हैं। इस पर उन्होंने लड़कों से आराम से खड़े रहने को कहा और लड़कों का मुंह दूसरी तरफ करा दिया। इसके बाद पूजा से कहा कि अगर फिर से कुछ कहें तो उसे बताएं। इसके बाद वे बस के पिछले हिस्से में टिकट काटने चला गया। इसके बाद उन्हें बेल्ट चलती नजर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed