फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क पर बिताई जिंदगी, जीता गोल्ड...और अब ओलंपिक

Thu, 11 Jun 2015 12:52 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 11 Jun 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन

सड़क पर बिताई जिंदगी, जीता गोल्ड...और अब ओलंपिक

met with indrajeet singh, india's first athlete qualify for rio olympic

2016 में रियो ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले देश के पहले एथलीट इंद्रजीत की शुरुआती जिंदगी आसान नहीं रही। देखिए, इंद्रजीत सिंह की संघर्ष भरी दास्तां।

सड़क पर बिताई जिंदगी, जीता गोल्ड...और अब ओलंपिक

met with indrajeet singh, india's first athlete qualify for rio olympic

मूलरूप से पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले 27 वर्षीय इंद्रजीत सिंह जब 10वीं में थे तो पिता की असमय मौत हो गई। परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया। किराए पर कमरा लेने के लिए पैसे नहीं थे। हालांकि पिता की जगह उनके बड़े भाई जसविंद्र उर्फ सोनू को नौकरी मिल गई। मुश्किलें कम नहीं हुईं।

सड़क पर बिताई जिंदगी, जीता गोल्ड...और अब ओलंपिक

met with indrajeet singh, india's first athlete qualify for rio olympic

इंद्रजीत ने जैसे-तैसे अपनी प्रैक्टिस जारी रखी। इंद्रजीत कहते हैं कि अपनी ट्रेनिंग के लिए पिछले कई सालों में मैंने दो दुकानें बेच दीं और कई लोगों से कर्ज भी लिया हुआ था।  करीब 10 साल पहले इंद्रजीत केरल में एक प्रतियोगिता में भाग ले रहे थे। एथलेटिक्स कोच शक्ति सिंह ने इंद्रजीत को गोला फेंकते देखा। वह इंद्रजीत से बहुत प्रभावित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बिताई जिंदगी, जीता गोल्ड...और अब ओलंपिक

met with indrajeet singh, india's first athlete qualify for rio olympic

कोच शक्ति सिंह ने इंद्रजीत को भिवानी बुला लिया। कोच ने अपने एक परिचित के गोदाम में उनके रहने का इंतजाम कराया। करीब तीन वर्ष तक इंद्रजीत उसी गोदाम में रहकर गोला फेंकना सीखा। इंद्रजीत बताते हैं कि मैं एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के लिए तैयार था, लेकिन परिस्थितियां मुश्किल थीं। ठंड पड़ने के साथ-साथ बारिश भी हो रही थी। मैं अच्छे से वार्मअप भी नहीं कर पाया था।

विज्ञापन

सड़क पर बिताई जिंदगी, जीता गोल्ड...और अब ओलंपिक

met with indrajeet singh, india's first athlete qualify for rio olympic

बकौल इंद्रजीत, मेरे पास कोई कोच भी नहीं था। ऊपर से दो बैग उठाकर करीब 3 किलोमीटर पैदल चला। मेरे हाथ में ओम प्रकाश का बैग भी था, वे कोई जरूरत की चीज लेने के लिए वापस रूम चले गए थे। उसके बाद स्टेडियम पहुंचा और मैं प्रतिस्पर्धा में ब्रोंज मे‌डल ही जीत सका। इस पर ‌इंद्रजीत की मां दर्शन कौर कहती हैं कि तो क्या अगर इंद्रजीत ने गोल्ड मेडल नहीं जीता?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed