फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: माघी मेला शुरु, आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी संगत, शिअद बादल करेंगे सियासी कांफ्रेंस

Mon, 14 Jan 2019 09:51 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 14 Jan 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Mela Maghi at the holy city of Sri Muktsar Sahib Punjab
गुरुद्वारा में उमड़ी संगत
दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चालीस सिंहों की याद को समर्पित मेला माघी शुरू हो गया है। आस्था की डुबकी लगाने को सुबह सवेरे काफी संगत उमड़ी, देखें तस्वीरें।
Mela Maghi at the holy city of Sri Muktsar Sahib Punjab
गुरुद्वारा में उमड़ी संगत
मेला माघी को लेकर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधक कमेटी, पुलिस और प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। रविवार को लोहड़ी के दिन ही दूर-दराज के गांवों व शहरों से संगत मुक्तसर पहुंचने लगी। संगत ने गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में शहीदों को नमन किया और पवित्र सरोवर में स्नान किया।
Mela Maghi at the holy city of Sri Muktsar Sahib Punjab
गुरुद्वारा में उमड़ी संगत
मलोट रोड पर मनोरंजन मेला सज गया है। गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रकाश चल रहा है। इसका भोग सोमवार को माघी के शुभ अवसर पर पड़ेगा। कीर्तन समागम 15 जनवरी तक चलेगा। इस दिन नगर कीर्तन के साथ रवायती तौर पर मेला माघी संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mela Maghi at the holy city of Sri Muktsar Sahib Punjab
गुरुद्वारा में उमड़ी संगत
मेला माघी पर इस बार शिरोमणि अकाली दल बादल और मान दल ही कांफ्रेंस करेंगे। कांग्रेस और आप की इस बार कांफ्रेंस नहीं हो रही है। शिअद बादल की कांफ्रेंस को लेकर मलोट रोड बाईपास पर पंडाल सजकर तैयार हो चुका है। वहीं शिअद मान का पंडाल डेरा भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल में लग चुका है।

 
विज्ञापन
Mela Maghi at the holy city of Sri Muktsar Sahib Punjab
Maghi mela, Punjab
मनजिंदर सिंह बिट्टू के अनुसार, कांफ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के अलावा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक भी शामिल होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed