मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
बहुचर्चित मेहरम कत्ल केस में पुलिस ने उसके पड़ोस में ही रहने वाले टैक्सी ड्राइवर तेजिंदर सिंह (26) को गिरफ्तार किया है। मेहरम के नानके परिवार से तेजिंदर के बहुत अच्छे संबंध बताए जाते हैं। 28 अक्तूबर को छह वर्षीय मेहरम का मोहाली फेज-9 स्थित नानके घर के पास अपहरण हुआ।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
ठीक दस दिन बाद सात नवंबर को बच्चे का शव सेक्टर-69 में डंपिंग जोन के पास झाड़ियों में मिला था। बुधवार को पटियाला जोन-1 के आईजी परमजीत सिंह गिल ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कत्ल के आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। आईजी के अनुसार तेजिंदर सिंह नशे का आदी है। उसने फिरौती के लिए मेहरम का अपहरण किया था, लेकिन बाद में पकड़े जाने के डर से बच्चे को मारकर झाड़ियों में दबा दिया।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
आईजी के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है तेजिंदर सिंह को मेहरम के घर की पूरी स्थिति का पता था। उसे मालूम था कि मेहरम की मां हरिंदर कौर और पिता वरिंदर पाल सिंह में तलाक को लेकर विवाद चल रहा था। उसे तलाक के बाद मोटी रकम मिलने वाली है।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
ऐसे में उसने बच्चे को अगवा कर फिरौती मांगने की योजना बनाई। इसके लिए शुरू में उसने मेहरम के साथ दोस्ती बनाई। वह उसे पार्क में लेजाकर मोबाइल गेम्स खिलाता था। पुलिस के अनुसार 28 अक्तूबर की शाम मेहरम को चाकलेट देने के बहाने तेजिंदर सिंह अपने साथ स्कूटर पर पहले गुरुद्वारा सिंह शहीदां (सोहना) ले गया।
मेहरम का 'कातिल' मिलते ही मां को सुकून, तस्वीरें
इसी बीच मेहरम के घर वालों ने बच्चे के अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी, जिसके बारे में उसे पता चल गया। इस पर वह डर गया कि पुलिस उसे पकड़ लेगी। वह बच्चे को लेकर सेक्टर-69 डपिंग जोन के पास गया। वहां बच्चे को मार कर शव झाड़ियों दबा दिया।