फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद पति का चेहरा देख पत्नी कुछ ऐसा बोली, घरवालों को उसपर गर्व

Thu, 24 Nov 2016 09:31 AM IST
सोनू भारद्वाज/अमर उजाला, सांपला(रोहतक)
सोनू भारद्वाज/अमर उजाला, सांपला(रोहतक) Updated Thu, 24 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
martyr rai singh wife big statement after watching husband face, funeral in sampla village
रोहतक के सांपला में शहीद राय सिंह का संस्कार
जम्मू में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद पति का शव जब घर पहुंचा तो उनका चेहरा देखते हर पत्नी ने ऐसी बात बोल दी, सभी भावुक हो उठे।
martyr rai singh wife big statement after watching husband face, funeral in sampla village
रोहतक के सांपला में शहीद राय सिंह का संस्कार
शहीद राय सिंह की पत्नी सुनीता को अपने पति की शहादत पर गर्व है। वह कहती हैं कि मैंने अपने पति में मातृभूमि के प्रति जज्बा देखा था। उन्होंने शहादत देकर परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। तिरंगा हर किसी को नसीब नहीं होता। पति की शहादत को नमन करते हुए सुनीता ने कहा कि ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि अगले जन्म में भी मुझे राय सिंह ही पति के रूप में मिलें। पति को याद करके वह बेहोश हो जाती हैं। परिवार और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देकर किसी तरह से संभाल रहे हैं।

martyr rai singh wife big statement after watching husband face, funeral in sampla village
रोहतक के सांपला में शहीद राय सिंह का संस्कार
म्हारा नहीं देश का बेटा था राय सिंह: शहीद राय सिंह के परिजनों को जहां उनको खोने का गम है, वहीं उनकी शहादत पर गर्व भी है। घर सांत्वना देने आने वाले लोगों से परिजन कहते हैं कि राय सिंह म्हारा ही नहीं, बल्कि देश का बेटा था। इस कारण वह देश के नाम शहीद हो गया। परिजनों की इस बात से ग्रामीण भी गौरवान्वित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
martyr rai singh wife big statement after watching husband face, funeral in sampla village
रोहतक के सांपला में शहीद राय सिंह का संस्कार
मां और पत्नी के आंसुओं के आगे हर दिल पिघला: शहीद की बूढ़ी मां की चीत्कार और पत्नी के आंसुओं ने हर दिल को पिघला दिया। शहीद के अंतिम दर्शन पर आये हर शख्स की आंखों में आंसू थे। पूरा गांव शोक में डूबा है। सभी की जुबां पर केवल राय सिंह की चर्चा है। चाहे दुकानदार हो या अन्य। युवा हो या बूढ़े सभी एकत्र होकर राय सिंह की मां चंद्रो देवी को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
martyr rai singh wife big statement after watching husband face, funeral in sampla village
रोहतक के सांपला में शहीद राय सिंह का संस्कार
नेताओं को भेजें एक बार बार्डर पर: शहीद की मां चंद्रो देवी ने कहा कि नेताओं को कु छ समय के लिए सीमा पर भेजें। तब पता चलेगा कि किस हालत में सैनिक रहते हैं। उन्होंने कहा कि वे जब अपने बेटे की फि क्रकरती थीं तो बेटा कहता था कि मां मरने की सोच लोगे तो जीओगे कैसे। आप जांबाज बनकर रहो। उन्होंने कहा कि हमारे सांसदों और विधायकों को बंदूक चलाने की ट्रेनिंग देनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed