देश की सरहद पर रक्षा करते हुए अपनी जान देने वाले मनदीप की मां ने कहा है कि वो अपने बेटे की शहादत का बदला लेंगी।
2 of 13
शहीद मनदीप के गांव में नहीं मनाई जाएगी दीवाली
देश की सरहद पर रक्षा करते हुए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद मनदीप सिंह का रविवार को हजारों नम आंखों की मौजूदगी में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।
3 of 13
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
बेटे मनदीप के शहीद होने का पता चलने पर एक बारगी तो मां निर्मला होश खो बैठी, लेकिन बाद में हौसला भी दिखाया।
4 of 13
शहीद मनदीप की मां का दर्द
शहीद मनदीप सिंह की मां बोली कि अब पाकिस्तानियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। उन्हें सबक सिखाने के लिए हर भारतीय को तैयार होना पड़ेगा।
5 of 13
शहीद मनदीप की मां का दर्द
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार बार्डर पर भेज दे। वह अपने बेटे की शहादत का बदला लेंगी। इसके बाद वह फिर से फफक पड़ती हैं।