हरियाणा की इस बेटी ने फेमिना मिस इंडिया 2017 का खिताब जीत लिया है। तस्वीरों में देखिए कितनी खूबसूरत हैं मनुषि...
हरियाणा की मनुषि छिल्लर एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 की विजेता रहीं। रविवार 25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में मिस हरियाणा मनुषि को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2017 का ताज पहनाया गया।
मानुषी हरियाणा से मिस हरियाणा भी रह चुकी हैं। वह रोहतक की कमल कॉलोनी वासी डॉ. मित्रवसु छिल्लर की बेटी हैं। मानुषी फिलहाल भगत फूल सिंह विवि खानपुर से एमबीबीएस की छात्रा हैं।
मानुषी पीजीआई एमएस रोहतक से पासआउट है और उनके पिता डॉ मित्रवसु और माता दोनों पेशे से एक डॉक्टर हैं और डीआरडीओ दिल्ली में सेवारत हैं।
बता दें कि मानुषी की शुरुआती पढ़ाई बंगलौर और दिल्ली में हुई। मानुषी छिल्लर शुरु से ही पढ़ाई के साथ सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहीं हैं।