{"_id":"5816cfd64f1c1bec4abc181b","slug":"mandeep-singh-wife-salute-to-martyr-husband-during-funeral-in-kurukshetra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MandeepSingh: शहीद पति को पुलिसवाली पत्नी ने ऐसे दी विदाई, गर्व करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#MandeepSingh: शहीद पति को पुलिसवाली पत्नी ने ऐसे दी विदाई, गर्व करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलओसी पर आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मनदीप सिंह को उनकी पुलिसवाली पत्नी ने इस तरह विदाई दी कि सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
शहीद मनदीप सिंह को हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल उनकी पत्नी प्रेरणा ने सेल्यूट करके विदा किया। उनकी दो साल पहले शादी हुई थी। अभी तक कोई बच्चा नहीं है। मनदीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
एलओसी पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए शहीद मनदीप सिंह का अंतिम संस्कार कुरुक्षेत्र के गांव अंटेहड़ी में सैन्य और राजकीय सम्मान से किया गया। इस मौके सीएम से लेकर वहां मौजूद हर आम आदमी के आखों से आंसू निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
मनदीप का अंतिम संस्कार उसी नए घर की ठीक बगल में किया गया, जिसमें दीवाली पर परिवार को शिफ्ट करना था। शहीद हुए मनदीप सिंह के अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े, जो पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
संस्कार से पहले शहीद मनदीप को पत्नी का सेल्यूट
मनदीप सिंह का पार्थिव शव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खेल मैदान में हैलीकॉप्टर से पहुंचा था। वहां से लाए जाने के बाद अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को उसी घर में रखा गया था, जहां इनके परिवार को गृहप्रवेश करना था।