इस युवक के कारनामे ने पूरे देश को चौंका दिया है। यकीं न हो तो देखिए
दरअसल, पंजाब के मुक्तसर में ताऊ के साथ जमीन विवाद से आहत होकर गांव भुट्टीवाला के एक युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर सीने में गोली मार ली।
पूरा मामला कुछ इस तरह से है। गांव भुट्टीवाला निवासी गुरतेज ढिल्लों (35) शुक्रवार दोपहर घर के बाहर खेत में जाकर मोबाइल से अपनी फेसबुक आईडी पर लाइव हो गया। इस दौरान उसने अपने किसी दोस्त को ऑनलाइन न देखकर इंतजार किया। वह लाइव होकर कहता रहा कि देख लो भाइयों देख लो हो जाओ कोई ऑनलाइन, कोई ऑनलाइन ही नहीं हो रहा।
करीब दो मिनट की वीडियो चलने के बाद एक यूजर आनलाइन हुआ तो उसकी आवाज आई हां एक भाई ऑनलाइन हो गया, पर पता नहीं कौन है, चल कोई नहीं एक ही बहुत है और इतना कहते ही उसने अपने ताऊ की ओर से रुतबे का इस्तेमाल कर उनकी जमीन को उसके पिता से अपने नाम करवा लेने की दास्तां बया की और कहा कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।
उसने कहा कि चाहे वह इसके बाद नहीं रहेगा, लेकिन उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि उसके परिवार को इंसाफ मिलेगा। फिर उसने रब राखा कहा और अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से सीने में गोली दाग ली।