फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Battle for a decisive victory at PU; four contenders for the post of President.

Chandigarh News: पीयू में चारों खाने चित करने की जंग, अध्यक्ष पद पर चार दावेदार

Tue, 25 Aug 2026 02:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Battle for a decisive victory at PU; four contenders for the post of President.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के दौरान कैंपस पूरी तरह चुनावी रंग में नजर आया। विभिन्न छात्र संगठनों के उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। उम्मीदवार समर्थकों के साथ विभागों में पहुंचे तो नारेबाजी और चुनावी चर्चाओं का दौर भी तेज हो गया। अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही छात्र संगठनों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं। अध्यक्ष समेत अन्य प्रमुख पदों पर कई संगठनों के प्रत्याशी मैदान में होने से इस बार मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं। कैंपस में उम्मीदवारों की छवि, संगठनों की पकड़ और पिछले चुनावों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए चार प्रमुख उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। एनएसयूआई की ओर से गुरमन सिंह सिद्धू, एबीवीपी की ओर से अंकित बिढान, एसैप की ओर से आदिल बराड़ और सत्थ संगठन की ओर से दर्शप्रीत सिंह मैदान में हैं। चारों के पर्चे दाखिल होने के बाद अध्यक्ष पद को लेकर छात्र संगठनों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। अंतिम सूची के बाद प्रचार अभियान और तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइस प्रेजिडेंट पद पर भी चार दावेदार
वाइस प्रेजिडेंट पद के लिए आईसा के अरमान सिंह, पीयूडीएफ के अरमान सिंह भिंडर, आईएसओ के विपुल भादू और साखी की मनमीत कौर ने नामांकन किया है। चार अलग-अलग संगठनों के उम्मीदवार होने से इस पद पर भी मुकाबला रोचक हो गया है। संगठनों ने उम्मीदवारों के समर्थन में छात्रों से संपर्क शुरू कर दिया है।
जनरल सेक्रेटरी पद पर नरेश की दावेदारी
जनरल सेक्रेटरी पद के लिए एएसएफ की ओर से नरेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। नरेश कुमार दृष्टिबाधित विद्यार्थी हैं और उनकी उम्मीदवारी इस बार खास चर्चा में है। फिलहाल इस पद पर किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अंतिम सूची जारी होने के बाद ही उनके निर्विरोध चुने जाने की स्थिति स्पष्ट होगी।
जाॅइंट सेक्रेटरी में आमीन-अंकाक्षा आमने-सामने
ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए आईसा की ओर से आमीन और एनएसयूआई की ओर से अंकाक्षा ठाकुर ने पर्चा भरा है। दोनों के नामांकन वैध पाए जाते हैं तो इस पद पर सीधा मुकाबला होगा।

आज साफ होगी तस्वीर
अब मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होगी और छात्र संगठनों का प्रचार अभियान पूरी तरह रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed