फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'सिंघम' देख ट्रक ड्राइवर बना नकली IPS अफसर, पुलिसवालों को भी हड़काया

Wed, 14 Feb 2018 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 14 Feb 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Man posing as an IPS officer arrested by Ludhiana Police
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
खुद को यूपी कैडर का IPS अधिकारी बताया, सिक्योरिटी ली, पूर्व डिप्टी सीएम के साथ फोटो खिंचवाई और फिर...
Man posing as an IPS officer arrested by Ludhiana Police
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
मामला पंजाब के लुधियाना का है। खुद को उत्तरप्रदेश कैडर का आईपीएस अधिकारी बता थाने में जाकर रौब दिखा सिक्योरिटी लेकर अलग अलग दफ्तरों में घूमने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को आईपीएस बता गनमैन लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मुलाजिमों को आईपीएस बनने की पार्टी दी और मुलाजिमों को लड्डू भी खिलाए। 
Man posing as an IPS officer arrested by Ludhiana Police
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
जब एक मुलाजिम ने इसकी फोटो वाट्सअप ग्रुप में डाली तो अधिकारियों को इस पर शक हुआ। पुलिस अधिकारियों ने सारे मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो पता चला कि आरोपी ट्रक ड्राइवर है। पुलिस ने इस मामले में रुपिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man posing as an IPS officer arrested by Ludhiana Police
नकली आईपीएस अधिकारी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर की लाइसेंसी रिवाल्वर, एक सेट यूनिफार्म, किरच, दो स्टिक, नीली लाइट, स्टार की जोड़ी, आईपीएस के बैच और रुपिंदर सिंह नाम की नेम प्लेट बरामद की है। इसके साथ पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो के साथ खिंचवाई हुई फोटो बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
Man posing as an IPS officer arrested by Ludhiana Police
Surendra Lamba, ADCP, Ludhiana
प्रेस कांफ्रेंस में एडीसीपी स्पेशल ब्रांच सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपी पक्खोवाल रोड पर ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में काम करता था। वह वहां आने वाले हर व्यक्ति की फाइल भरता था और इसके बदल में उसे पैसे मिलते थे। आरोपी का वहीं से कुछ राजनीतिक लोगों के साथ उठना बैठना शुरू हो गया और थानों व पुलिस कमिश्नर दफ्तर में आने जाने लगा। इसके बाद उसके कुछ मुलाजिमों के साथ रिलेशन बन गए और वह खुद ही अपने सारे काम करवाने लगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed