आज महाशिवरात्रि के दिन 100 साल बाद तीन ऐसे शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में भगवान भोलेनाथ को खुश कीजिए, दो राशियों का भाग्योदय हो जाएगा।
2 of 6
mahashivratri
- फोटो : अमर उजाला
महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि सौ साल बाद आज प्रदोष व्रत, शिवरात्रि और त्रयोदशी का विशेष संयोग बन रहा है। यह संयोग मंगलवार देर रात 10:34 मिनट तक रहेगा। बुधवार को भी त्रयोदशी सुबह 8:04 बजे तक रहेगी। इसी काल में भगवान शिव को जल चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होगी।
3 of 6
Mahashivratri
- फोटो : Amar Ujala
चंडीगढ़ में सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र के मुताबिक, 13 फरवरी को मंगलवार है और ऐसा संयोग 51 साल के बाद आया है। मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व बहुत शुभ होता है क्योंकि मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है।
4 of 6
Mahashivratri
- फोटो : Amar Ujala
मिश्र के मुताबिक, इस बार शिवरात्रि श्रवण नक्षत्र और सिद्ध योग में होगी। इसके चलते यह सवार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग मनोकामनाएं पूरी करने वाला है। इसलिए भक्त जान चार प्रहर की पूजा करके भोले को खुश करें, मन की इच्छाएं पूरी हो जाएंगी।
5 of 6
Mahashivratri
- फोटो : Amar Ujala
बताया जा रहा है कि इस बार चंद्रमा मकर राशि में है। मकर राशि को शनि की राशि भी कहा जाता है। सूर्य भी शनि की राशि कुंभ में रहेगा। मंगल स्वराशि यानी वृश्चिक राशि में रहेगा। ऐसे में यह योग सभी के लिए अच्छा रहने वाला है।