{"_id":"580f6b234f1c1bcc75bc3137","slug":"mafia-terror-in-punjab-stabbed-14-times-then-fingers-were-chopped","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माफिया का आतंक देखिए, 14 बार चाकू मारा फिर उंगलियां काट कर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया का आतंक देखिए, 14 बार चाकू मारा फिर उंगलियां काट कर ले गए
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:16 AM IST
लुधियाना में कारोबारी का बेहरमी से कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिंदगी की हद देखिए, पहले तो सरेराह एक कारोबारी को 14 बार चाकू मारा फिर जब वह नीचे गिर गया तो उसकी उंगलिया काट कर ले गए।
लुधियाना में कारोबारी का बेहरमी से कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
लुधियाना के मोती नगर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने सोमवार की देर रात कास्मेटिक का कारोबार करने वाले सुनील कुमार की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके एक हाथ की दो अंगुलियां भी काट डाली, जो पुलिस को अभी तक नहीं मिली हैं। सुनील के शरीर पर चाकू के 14 निशान पाए गए हैं। वहीं परिजनों का आरोप है कि अगर वक्त पर सुनील को इलाज मिलता तो वे बच सकते थे। इसे लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
लुधियाना में कारोबारी का बेहरमी से कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सुनील कुमार, ताजपुर रोड स्थित स्टार कालोनी का रहने वाला था। उसकी घुड़मंड़ी में होलसेल कॉस्मेटिक की दुकान है। सोमवार बाजार बंद था। वह पहले अपने ससुराल गया। फिर वहां से अपने किसी दोस्त के पास जा रहा था। समराला चौक से शेरपुर चौक की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर पर मोती नगर कट के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार वारदात के बाद हमलावर मृत समझ मौके से भाग गए थे, जबकि उसकी सांसें चल रही थी।
विज्ञापन
लुधियाना में कारोबारी का बेहरमी से कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
ये वारदात वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने देखी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और एंबुलेंस को सूचित किया। मौके पर पीसीआर और एंबुलेंस 108 पहुंची, लेकिन एंबुलेंस वाले ने सुनील को मृत समझ ले जाने से मना कर दिया और वापस चला गया। वहां मौजूद पुलिस मुलाजिमों को भी यह पता नहीं चला कि सुनील की सांसें चल रही हैं। पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल के जरिए उसके परिजनों को कॉल की। उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे। रिश्तेदार विशाल ने देखा कि सुनील की सांसें चल रही हैं। वह तुरंत उसे ऑटो से एसपीएस अस्पताल ले गए।
लुधियाना में कारोबारी का बेहरमी से कत्ल
- फोटो : अमर उजाला
इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के अंदर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। रिश्तेदारों का आरोप था कि उनके आने से करीब पौना घंटे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन फिर भी किसी ने सुनील को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। देर रात थाना मोती नगर की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को सुनील का अंतिम संस्कार कर दिया गया।