फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़े काम का है ये गुमशुदा एप, लापता बच्चों की करेगा तलाश, लाशों की भी होगी शिनाख्त

Thu, 25 Feb 2021 08:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Feb 2021 08:49 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Police launches Gumshuda App to Search Missing children
लुधियाना पुलिस ने लांच किया गुमशुदा एप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुमशुदा बच्चों को तलाश पाना काफी मुश्किल होता है। कई बार तो मां-बाप पुलिस के पास चक्कर ही लगाते रहते हैं और मासूमों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। वहीं चौक-चौराहों पर अक्सर लापता बच्चों के पोस्टर भी लगे होते हैं। लेकिन लोग इन पर खास ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया ने इस दिशा में लोगों का ध्यान खींचा है। कई बार लापता बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो वह सकुशल अपने परिवार तक पहुंचे भी हैं। इंटरनेट की इसी ताकत को अब पुलिस हथियार बनाएगी। पंजाब में लुधियाना पुलिस ने एक बेहतरीन पहल की है। आइए जानते हैं इस पहल के बारे में...

Ludhiana Police launches Gumshuda App to Search Missing children
प्रेसवार्ता करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने गुमशुदा और अगवा बच्चों की जानकारी देने के लिए गुरुवार को ‘गुमशुदा एप’ लांच किया है। इस एप के जरिये घर से भागने या फिर अपनी मर्जी से घर छोड़ने और गुम होने वाले बच्चों की जानकारी मिल सकेगी। इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के बारे में जानकारी लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने दी।

Ludhiana Police launches Gumshuda App to Search Missing children
गुमशुदा एप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि कई बार कुछ बच्चे घर से भाग जाते हैं या फिर गायब हो जाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि ये बच्चे दिमागी तौर पर कमजोर होते हैं। वे अपना नाम भी सही से नहीं बता पाते हैं। बच्चों के न बोल पाने के कारण इनकी जानकारी नहीं मिल पाती है। ऐसे बच्चों की फोटो व अन्य डिटेल इस एप में साझा की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ludhiana Police launches Gumshuda App to Search Missing children
गुमशुदा एप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एप को ह्मूमन ट्रैफिकिंग यूनिट लुधियाना ने बनाया है। एप को इस हिसाब से बनाया गया है कि इसका इस्तेमाल आम लोग भी कर सकते हैं। इसमें सर्च करने पर लोगों को सारा डाटा मिल जाएगा। साथ ही अगर कोई लावारिस शव मिलता है तो उसका डाटा भी डाला जाएगा। एप पूरे भारत में काम करेगा। 

विज्ञापन
Ludhiana Police launches Gumshuda App to Search Missing children
पुलिस ने लांच किया गुमशुदा एप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हालांकि अभी इसे लुधियाना में ही शुरू किया गया है। यहां कामयाब होने के बाद इसे पूरे पंजाब में शुरू किया जाएगा। इसमें जो भी कमियां होंगी, उनको सुधारा जाएगा। साथ ही जो बच्चे मिलेंगे, उनका डाटा हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब लोग इस एप से कोई जानकारी लेंगे तो कंट्रोल रूम से उस व्यक्ति के बारे में भी पूरी जानकारी हासिल की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed