फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए हरियाणा के पांच नेता, लोकसभा चुनाव 2019 में जिनकी किस्मत और प्रतिष्ठा दांव पर लगी

Sat, 11 May 2019 09:40 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 11 May 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Election Results will Decide Future of Five Political leaders
Abhay Chautala, CM Manohar lal & Ashok Tanwar - फोटो : File Photo
हरियाणा लोकसभा 2019 चुनाव के दंगल में इस बार पांच दिग्गज नेताओं की किस्मत और प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। राजीतिक भविष्य भी तय होना है, जानिए कौन हैं...
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Election Results will Decide Future of Five Political leaders
Tau Devi Lal Family
हरियाणा में लोकसभा चुनाव की शतरंज पर अब तकरीबन सभी मोहरे सामने आ चुके हैं। इस खेल का नतीजा जो भी हो, लेकिन प्रदेश के पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है। वजह, इन कुनबों में से कोई न कोई सदस्य इस बार लोकसभा चुनाव मैदान में है। इनमें पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देवीलाल, भजनलाल, बंसीलाल, राव बीरेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल हैं। खास बात है कि इन राजनीतिक घरानों के अलावा प्रदेश की राजनीति में दशकों से दबदबा रखने वाले कुलदीप शर्मा, किरण चौधरी, कुमारी शैलजा, कैप्टन अजय यादव, बीरेंद्र सिंह और अवतार भड़ाना का भी इन लोकसभा चुनावों में आगे का राजनीतिक भविष्य तय होगा। ये नेता खुद या इनके परिजन लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Election Results will Decide Future of Five Political leaders
ajay chautala
सबसे पहले बात करते हैं कि पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री रहे चौ. देवीलाल की। हालांकि इस बार उनका कुनबा भी बिखर गया है। उनके पोते अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी का गठन कर लिया है। दुष्यंत चौटाला हिसार सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में अजय चौटाला की किस्मत और प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Election Results will Decide Future of Five Political leaders
इनेलो नेता अभय चौटाला
चौधरी देवीलाल के दूसरे पोते अभय चौटाला इनेलो की कमान संभाले हैं। अभय चौटाला ने अपने बेटे अर्जुन चौटाला को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। अर्जुन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में अभय चौटाला की किस्मत और राजीतिक भविष्य दांव भी पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Haryana Election Results will Decide Future of Five Political leaders
Bhupinder Singh Hooda & Deepender Singh Hooda - फोटो : File Photo
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा अपनी परंपरागत सीट रोहतक से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। माना जा रहा है कि अगर ये बाप-बेटे अपनी अपनी सीटें निकालने में कामयाब होते हैं तो पांच-छह माह होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल सकता है। लेकिन इनकी किस्मत और भविष्य दोनों ही दांव पर लगे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed