फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: हरियाणा की 10 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, ये रहे प्रत्याशी

Sat, 11 May 2019 09:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 May 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Closed Fight between BJP and Congress on Land of Mahabharata
कुमारी सैलजा (फाइल फोटो)

हरियाणा में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। दिग्गज मैदान में हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में दस में से सात सीटें हासिल करने वाली भाजपा इस बार दसों सीटों पर जीत के लिए जोर आजमाइश कर रही है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा लोकसभा चुनाव के माध्यम से हरियाणा की सत्ता पर काबिज होना चाह रहे हैं। उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक में हार का स्वाद चखाने को भाजपा ने दिन-रात एक कर दिया है। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल का ध्यान सिरसा और कुरुक्षेत्र सीट पर अधिक है। हिसार से दावेदारी कर रहे जजपा नेता व सांसद दुष्यंत अपनी सीट बचाने में जुटे हैं। पूरे प्रदेश की चुनावी और राजनीतिक स्थितियों पर प्रवीण पाण्डेय की रिपोर्ट...



अंबाला : 2009 के बाद फिर मैदान में सैलजा
अंबाला में भाजपा के रतनलाल कटारिया और कांग्रेस की कुमारी सैलजा आमने-सामने हैं। कटारिया सैलजा से 2009 की हार का बदला लेना चाहते हैं। सैलजा तीसरी बार जीत की कोशिश में हैं। उन्हाेंने 2014 का चुनाव नहीं लड़ा था। कटारिया मोदी मैजिक से दोबारा संसद पहुंचने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उनका जगह-जगह विरोध हो रहा है।

lok sabha elections 2019: Closed Fight between BJP and Congress on Land of Mahabharata
दुष्यंत चौटाला (फाइल फोटो)

हिसार : तीन घरानों की युवा पीढ़ी में टक्कर
इस सीट पर तीन चौधरियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह को जिताने के लिए पिता व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जी-जान से लगे हैं, तो कांग्रेस के भव्य विश्नोई पिता कुलदीप और दादा भजनलाल की विरासत को पाना चाह रहे हैं। जजपा के दुष्यंत चौटाला पंाच साल के काम के बलबूते जनता से दोबारा जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं।

lok sabha elections 2019: Closed Fight between BJP and Congress on Land of Mahabharata
भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)

सोनीपत :  पूर्व सीएम हुड्डा से है भाजपा का मुकाबला
सोनीपत में पूर्व सीएम कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ही भाजपा का मुख्य मुकाबला है। भाजपा ने जहां दूसरी बार ब्राह्मण प्रत्याशी रमेश कौशिक पर दांव खेला है। वहीं देवीलाल की पीढ़ी के चौथे लाल जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने पर तुले हैं। दिग्विजय मौजूदा सांसद हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा की चौधराहट के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Closed Fight between BJP and Congress on Land of Mahabharata
अवतार सिंह भड़ाना (फाइल फोटो)

फरीदाबाद : कांग्रेस के गढ़ में दोबारा कमल खिलाने की कोशिश 
कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर भाजपा ने 2014 में कमल खिलाया था। कृष्णपाल गुर्जर सांसद बनकर केंद्र में राज्यमंत्री हैं। भाजपा ने उन्हें ही दोबारा उतारा है। उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना से है। भड़ाना को विधायक ललित नागर का टिकट काटकर मैदान में उतारा गया है। इससे भड़ाना को भितरघात का डर सता रहा है। दोनों में से कोई भी संसद की दहलीज लांघ सकता है। आप प्रत्याशी नवीन जयहिंद मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन
lok sabha elections 2019: Closed Fight between BJP and Congress on Land of Mahabharata
राव इंद्रजीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम : राव का विजय रथ रोकने कैप्टन अजय मैदान में
राव परिवार के गढ़ में लड़ाई इस बार राव बनाम राव है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत भाजपा की ओर से मैदान में हैं तो कांग्रेस ने कैप्टन अजय यादव को उतारा है। दोनों ही पुराने राजनीतिक घरानों से हैं। इन दोनों के पिता भी एक-दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं। राव इंद्रजीत पांचवीं बार संसद पहुंचने के लिए ताकत झोंक रहे हैं तो कैप्टन अजय उनका विजय रथ रोकने के लिए खड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed