फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शराब पीने के शौकीनों के लिए बुरी खबर, अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी, यहां जानिए कितनी?

Sun, 03 Mar 2019 01:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 03 Mar 2019 01:22 PM IST
विज्ञापन
liquor price, major changes in chandigarh excise policy
वाइन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
शराब पीने के शौकीन हैं, तो अब जरा थोड़ी-थोड़ी पिया कीजिए। क्योंकि इस साल लालपरी महंगी हो सकती है। ऐसे में रेस्टोरेंट और बार में जाम छलकाने को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
liquor price, major changes in chandigarh excise policy
वाइन
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से न्यू एक्साइज पॉलिसी 2019-20 में लिकर लाइसेंस फीस करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है। इसके चलते क्लब, डिस्कोथेक व बार में शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी। एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मानें तो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस दफा एक्साइज पॉलिसी जल्द आ जाएगी। विभाग अभी पंजाब और हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी के घोषणा का इंतजार कर रहा है।
liquor price, major changes in chandigarh excise policy
वाइन - फोटो : डेमो
वैसे मार्च के पहले हफ्ते में इस पॉलिसी की घोषणा हो सकती है, क्योंकि डिपार्टमेंट एक्साइज पॉलिसी को लेकर लगातार अफसरों और व्यापारियों से मीटिंग कर रहा है। जानकारी के अनुसार, डिपार्टमेंट चुनाव की घोषणा से पहले एक्साइज पॉलिसी की घोषणा करना चाहता है। ऐसे में अगर पंजाब और हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी आ आती है, तो अगले सप्ताह में चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट भी अपनी पॉलिसी की घोषणा कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
liquor price, major changes in chandigarh excise policy
वाइन
बढ़ेंगे बीयर के रेट
इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट बीयर के दाम बढ़ा सकता है। क्योंकि 2018-19 की एक्साइज पॉलिसी में डिपार्टमेंट ने बीयर के रेट में कोई इजाफा नहीं किया था। विभागीय सूत्रों की मानें तो इस बार इसमें बदलाव किया जा सकता है। डिपार्टमेंट ने पिछली पॉलिसी में  शराब के रेट करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ाए थे। वहीं इस बार विभाग लगभग 10 प्रतिशत शराब के रेट बढ़ाए जाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। इस ड्राफ्ट पर प्रशासन की मुहर भी लग चुकी है।
विज्ञापन
liquor price, major changes in chandigarh excise policy
वाइन - फोटो : फाइल फोटो
नीलामी की तैयारी पूरी
एक्साइज पॉलिसी 2018-19 में डिपार्टमेंट ने कुल 93 शराब के ठेकों की नीलामी करनी थी, लेकिन 4 ठेकों की नीलामी नहीं हो सकी थी। डिपार्टमेंट इस बार उन जगहों का चयन कर रहा, जहां पर ठेकों की बोली आराम से हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed