हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई और उसका शव डेढ़ घंटा तारों से चिपका रहा। लोग खड़े तमाशा देखते रहे। तस्वीरें।
2 of 5
लुधियाना में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
ये दर्दनाक मंजर देखने को मिला लुधियाना में जगरांव पुल पर। लाइट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ लाइनमैन हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
3 of 5
लुधियाना में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
अमानवीयता की हद उस समय हो गई, जब उसका शव डेढ़ घंटा तारों से चिपका रहा और नीचे खड़े लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने फोन करके पुलिस को जानकारी दी।
4 of 5
लुधियाना में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। मृतक की पहचान जगरांव निवासी रणबीर सिंह के रूप में हुई और वह पॉवरकॉम कंपनी में काम करता था।
5 of 5
लुधियाना में करंट लगने से लाइनमैन की मौत
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के मुताबिक, रणबीर जागरांव पुल से गुरुद्वारा निवारण साहिब को जाने वाली लाइट ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इस दौरान वह हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया ओर करंट लगने से उसकी मौत हो गई।