कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में विधानसभा का घेराव करने जा रही कांग्रेसियों को पुलिस ने पानी की बौछारों से तितर-बितर कर दिया। पुलिस को कांग्रेसियों पर जमकर लाठी भांजी, जिसमें विधायक कुलजीत नागरा को चोट लगी।
कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार
उधर,कांग्रेसियों ने भी पुलिस बल पर पत्थर फेंके, जिनमें दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा, सांसद रवनीत बिट्टू समेत करीब सौ लोगों ने गिरफ्तारी दी। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार
एनडीए के भूमि अधिगृहण बिल के विरोध में राज्य भर से कांग्रेसी सेक्टर 25 के रैली ग्राउंड में इकट्ठे हुए। जहां सभी प्रमुख नेता पहुंचे। जिनमें महासचिव डॉ. शकील अहमद, सचिव हरीश चौधरी, यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रधान नीता डिसूजा, प्रताप बाजवा, सीएलपी लीडर सुनील जाखड़, रजिंदर कौर भट्ठल व परनीत कौर शामिल थे।
कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार
संक्षिप्त संबोधन में बाजवा ने संकेत दे दिया कि अगर पुलिस रोकेगी तो बैरिकेड्स भी तोड़ेंगे। बड़े नेता अभी पीछे ही थे कि उत्साहित वर्कर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ लिए। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे। नागरा की अगुवाई में वर्कर एक बजे वहां पहुंचे और नारेबाजी शुरु कर दी।
कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज, बाजवा समेत कई गिरफ्तार
दो-तीन मिनट बाद उन्होंने बैरिकेड्स पार करने की कोशिश की। तभी पुलिस ने पानी की बौछारों से उन्हें तितर-बितर कर दिया। फिर भी बात नहीं बनी तो लाठीचार्ज हुआ।