भारतीय वायुसेना के शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट मोहित कुमार गर्ग का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। मोहित गर्ग भारतीय वायुसेना के लापता विमान एएन 32 में सवार थे। यह विमान असम के जोराहाट से लापता हो गया था।
कई दिनों के सर्च अभियान के बाद विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला था। शुक्रवार को वायुसेना उनके पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ पंजाब के पटियाला के समाना लेकर पहुंची। मोहित गर्ग का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। शहीद की चिता को मुखाग्नि बड़े भाई अश्वनी गर्ग ने दी।
3 of 5
शहीद मोहित गर्ग को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वायुसेना के बिगलर ने मातमी धुन बजाई। जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए फायर कर शहीद को आखिरी सलामी दी। वायुसेना की 43 स्कवाड्रन के फ्लाइंग कमांडर, ग्रुप कैप्टन एम अभिमान ने भावुकता भरे माहौल में शहीद की कैप, मेडल और ताबूत के ईद गिर्द लिपटा तिरंगा शहीद की धर्म पत्नी आस्था गर्ग को सौंपकर सलामी दी।
4 of 5
शहीद मोहित गर्ग को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि शहीद मोहित गर्ग इसी स्कवाड्रन में तैनात थे। इससे पहले भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ की तरफ से ग्रुप कैप्टन एसएस कैला ने रीथ रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। पंजाब सरकार से कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
5 of 5
शहीद मोहित गर्ग को अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शहीद को भारत माता की जय और शहीद मोहित गर्ग अमर रहे के नारे लगाकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान समाना के बाजार बंद रहे। शहीद के फूल चुगने की रस्म श्मशान समाना में रविवार को प्रात:काल 7 बजे होगी।