फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में मौजूद 425 साल पुरानी इस मीनार का इतिहास और 10 रोचक बातें, जानें

Sat, 18 Nov 2017 06:49 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हैदराबाद/चंडीगढ़
मोहित धुपड़/अमर उजाला, हैदराबाद/चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Nov 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
land of nizam hyderabad historical building char minar history, interesting facts
चार मीनार हैदराबाद
देश में कई खूबसूरत और कई सौ साल पुरानी इमारतें मौजूद हैं, जो ऐतिहासिक पहचान बनाए हुए हैं। इन्हीं में से एक जगह है ये 425 साल पुरान इमारत, देखिए।
land of nizam hyderabad historical building char minar history, interesting facts
चार मीनार हैदराबाद
ये है लैंड ऑफ निजाम हैदराबाद की ऐतिहासिक स्मारक चार मीनार। जिसे हैदराबाद शहर को एक ऐतिहासिक पहचान देने के इरादे से पांचवें कुतुबशाही निजाम शासक मोहम्मद कुली कुतुब शाह ने करीब सवा चार सौ साल पहले 1591 में बनवाया था। बाद में हैदराबाद शहर को विकसित करने के लिये पर्शियन आर्किटेक्ट को भी बुलाया गया था। तभी चारमीनार के आसपास मस्जिद और मदरसा का निर्माण भी किया गया था।
land of nizam hyderabad historical building char minar history, interesting facts
चार मीनार हैदराबाद
चारमीनार का निर्माण इंडो-इस्लामिक कला के आधार पर किया गया था। चारमीनार के वजह से ही आज हैदराबाद को वैश्विक पहचान मिली है। चारमीनार का क्षेत्र गोलकोंडा बाजार से जुड़ा हुआ है। पुराने हैदराबाद शहर का निर्माण चारमीनार के वजह से ही किया गया था और तभी से हैदराबाद शहर के केंद्र में चारमीनार स्थित है। चार मीनार की चार मीनारों के पास ही शहर बसा हुआ था। चारमीनार के उत्तर में चार कमान और चार द्वार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
land of nizam hyderabad historical building char minar history, interesting facts
चार मीनार हैदराबाद
कहा जाता है की चारमीनार की चार मीनारें इस्लाम के पहले चार खलीफो का प्रतिक है। इसका निर्माण करने के बाद मुहम्मद कुली ने वहां  अल्लाह से प्रार्थना की थी। मस्जिद चारमीनार के सबसे उपरी मंजिल पर बनी हुई है। चारमीनार में पत्थरों की बालकनी के साथ ही एक छत और दो गैलरी भी है जो छत की तरह दिखाई देती है। चारों मीनारों को एक विशिष्ट रिंग से चिन्हित किया गया है जिसे हम बाहर से देख सकते हैं।
विज्ञापन
land of nizam hyderabad historical building char minar history, interesting facts
चार मीनार हैदराबाद
मीनार की मुख्य गैलरी में 45 लोगों के प्रार्थना करने जितनी जगह है। इसकी उपरी मंजिल पर जाने के लिये आपको 149 हवाई सीढ़ियां चढ़ने की जरुरत होगी। सभी मीनारें 149 हवाई सीढ़ियों से अलग की गयी हैं। मीनार की हर तरफ एक बड़ा वक्र बना हुआ है जो 11 मीटर फैला और 20 मीटर ऊंचा है। हर एक वक्र पर एक घड़ी लगी हुई है, जो 1889 में बनायी गयी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed