फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर के बाहर धरने पर बैठी है ये महिला, ससुराल वाले चले गए ताला लगाकर

Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 07 Mar 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
lady sit on protest outside house against husband in in-laws family at fatehabad
फतेहाबाद में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
इस महिला को देखिए। ये अपने घर के बाहर गेट पर धरना लगाकर बैठी है और ससुराल वाले ताला लगाकर चले गए। जानिए आखिर क्या मामला है?
lady sit on protest outside house against husband in in-laws family at fatehabad
फतेहाबाद में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
मामला हरियाणा के फतेहाबाद का है। मॉडल टाउन में एक 73 नंबर कोठी के बाहर एक महिला धरने पर बैठ गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि ये उसके ससुराल का घर है। ससुराल वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया है और वे ताला लगाकर कहीं चले गए हैं। आसपास लोगों ने यह देखा तो पुलिस को खबर दी।
lady sit on protest outside house against husband in in-laws family at fatehabad
फतेहाबाद में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी राजबाला मौके पर पहुंची। उन्होंने महिला को समझाया, लेकिन महिला ने कहा कि पहले कार्रवाई करो तभी यहां से उठूंगी। महिला अपनी बात पर अड़ी रही। उसके बाद थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत दर्ज कर ली, उसके बावजूद वह धरने पर बैठी रही। थाना प्रभारी राजबाला ने कहा कि महिला ने शिकायत दी है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जांच करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
lady sit on protest outside house against husband in in-laws family at fatehabad
फतेहाबाद में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले मॉडल टाउन में हुई थी। ससुराल वाले और पति दहेज के लिए तंग कर रहे हैं। मायके से कभी कुछ तो कभी कुछ सामान लाने का दबाव डालते हैं। महिला ने बताया कि छुट्टियों में अपने मायके चली गई थी। वापिस लौटी तो उन्होंने घर में आने नहीं दिया। उन्होंने उसे खूब गालियां दी और धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
lady sit on protest outside house against husband in in-laws family at fatehabad
फतेहाबाद में ससुराल के बाहर धरने पर बैठी महिला
महिला ने बताया कि उसके बाद वे लोग ताला लगाकर कहीं चले गए। महिला ने कहा कि उसने इसके बारे में पुलिस को भी फोन किया। पुलिस आई भी, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकी। खड़े तमाशा देखते रहे सब। रिश्तेदारों को भी बुलाया गया, लेकिन वे भी कुछ नहीं कर पाए। अब वह घर के बाहर ही धरने पर बैठ गई है और कार्रवाई होने के बाद ही यहां से जाएगी। वहीं रात में नगर परिषद पार्षद ज्योति मेहता आई और समझाकर उसे अपने घर ले गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed