{"_id":"5a812b3c4f1c1b8e268b9a94","slug":"lady-shaved-off-head-with-son-in-karnal-of-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इधर गिरे बाल उधर आंसू, शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन, देख नहीं पाओगे तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर गिरे बाल उधर आंसू, शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन, देख नहीं पाओगे तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
इधर बाल गिर और उधर आंसू, शहीद की पत्नी और उसके बेटे का मुंडन देखकर पूरा पंडाल रो दिया। तस्वीरें इतनी दर्दनाक हैं, आप देख पाओगे।
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
मामला हरियाणा के करनाला का है। रविवार को एक सैनिक की विधवा अतिथि अध्यापक मैना देवी ने अपने सात साल से बेटे चिराग के साथ मुंडन कराया। महिला अध्यापक के मुंडन के दौरान सभी की आंखें नम हो गई, इस दौरान सैलुन कर्मचारी मशीन से मुंडन करता रहा, जबकि अतिथि अध्यापकों से भरा पूरा पंडाल रो पड़ा। इस दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
मुंडन पक्की नौकरी की मांग और सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करने के लिए कराया गया। वहीं मुंडन कराने वाली महिला ने चेताया है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह इच्छा मृत्यु की मांग करेगी। मुंडन होने के बाद हजारों की संख्या में अतिथि अध्यापकों ने सीएम ऑफिस के बाहर जमकर बवाल काटा। अध्यापक डीसी से मिलने की मांग पर अड़े रहे, हालांकि शाम साढ़े सात बजे ओएसडी से बात होने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
गौरतलब है कि रविवार की सुबह हजारों की संख्या में अतिथि अध्यापक सेक्टर 12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्रित हुए। सभी गेस्ट टीचरों ने सरकार को जमकर कोसा और कहा कि सरकार उनके लिए मर चुकी है। इसके बाद जुलूस की शक्ल वे सीएम कैंप आफिस की तरफ बढ़े, हालांकि पुलिस ने उन्हें आवास से पहले ही बेरिकेट्स लगाकर रोक लिया। बाद में एसडीएम नरेंद्र मलिक के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
शहीद की पत्नी और बेटे का मुंडन
बारबर बोला, मैं महिला का मुंडन नहीं करूंगा
मुंडन कराने के लिए नाई पवन कुमार को एक हजार रुपये देकर सुबह से बुलाया गया था। हालांकि, जब पवन कुमार को मैना यादव का मुंडन करने से कहा गया तो उसने ऐसा करने से इंकार कर दिया। पवन ने कहा कि, उसे पिछले सात साल में किसी भी महिला के बाल नहीं काटे हैं और इसे अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन अतिथि अध्यापकों द्वारा बार-बार जोर देने पर पवन मशीन से महिला का मुंडन करने पर राजी हुआ, पवन ने कहा कि वह महिला के सिर पर उस्तरा नहीं रखेगा।