फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Cabinet Expansion: कौन हैं पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान, जिन्हें भगवंत मान ने बनाया मंत्री, दो साल में बदली इनकी किस्मत

Mon, 04 Jul 2022 06:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Jul 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
Know about Punjab New Minister Anmol Gagan Maan
अनमोल गगन मान बनीं मंत्री। - फोटो : anmolgaganmaanofficial

पंजाब सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में एक बार फिर विधानसभा हलका खरड़ की किस्मत चमक गई। हलके से पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को मंत्री बनाया गया। सोमवार शाम को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। खरड़ विधानसभा मोहाली जिले का हिस्सा है।

Know about Punjab New Minister Anmol Gagan Maan
अनमोल गगन मान। - फोटो : anmolgaganmaanofficial

अनमोल गगन मान का पंजाबी गायिका से मंत्री तक का सफर काफी दिलचस्प है। उन्होंने साल 2020 में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद से उन्होंने खरड़ हलके में ताकत लगा दी। नतीजा यह हुआ कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्यशी रणजीत सिंह गिल को करीब 37718 मतों से हराया। 

Know about Punjab New Minister Anmol Gagan Maan
अनमोल गगन मान। - फोटो : anmolgaganmaanofficial

गगन को 78067 मत मिले थे। 2022 विधानसभा चुनाव में जीतने वालीं वह सबसे युवा नेताओं में से एक हैं। अनमोल गगन मान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की काफी करीबी मानी जाती हैं। अरविंद केजरीवाल ने खरड़ विधानसभा में घर-घर अनमोल गगन मान का प्रचार भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Punjab New Minister Anmol Gagan Maan
अनमोल गगन मान। - फोटो : anmolgaganmaanofficial

अनमोल गगन मान ने पार्टी का कैंपेन गीत भी तैयार किया। वह काफी लोकप्रिय भी हुआ। पहले ही उनके मंत्री बनने की चर्चा थी। मगर पहले मंत्रिमंडल गठन में उनको जगह नहीं मिली। अनमोल गगन मान का जन्म 1990 में मानसा में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई चंडीगढ़ से हुई। इसके बाद उन्होंने पहले मॉडलिंग फिर गायकी में अपना करियर बनाया।

विज्ञापन
Know about Punjab New Minister Anmol Gagan Maan
पंजाब कैबिनेट विस्तार। - फोटो : अमर उजाला

अनमोल गगन मान विधायक बनने के बाद से इलाके बेहद सक्रिय हैं। वह लोगों के सुख-दुख में शामिल होती हैं। उन्होंने सबसे पहले अपने हलके में सफाई मुहिम चलाई। इसके बाद भी वह अपने हलके में मोहल्ला क्लीनिक बनाने में कामयाब रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed