फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली सीमा पर डटे किसान, खेतों में महिलाओं ने मोर्चा संभाला, बोलीं- न फसल सूखने देंगे, न बच्चे भूखे सोएंगे

Sat, 05 Dec 2020 02:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Women are doing agricultural work in Punjab after farmers go to delhi
खेतों में महिलाओं ने संभाला मोर्चा। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब का किसान दिल्ली सीमा पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत है। नौ दिन से किसानों का यह आंदोलन जारी है। जहां किसानों ने दिल्ली सीमा पर आंदोलन का मोर्चा संभाल रखा तो वहीं उनके घरों की महिलाएं खेतों का काम संभाल रही हैं।

Kisan Andolan Today Latest News: Women are doing agricultural work in Punjab after farmers go to delhi

घर की जिम्मेदारी के साथ-साथ महिलाएं खेतों में पानी देने से लेकर पशुओं को चारा डालने तक के सारे काम खुद कर रही हैं। इन महिलाओं का कहना है कि उनके हौसले बुलंद हैं। उनके पति तब तक दिल्ली में डटे रहेंगे, जब तक खेती कानून वापस नहीं होंगे।

Kisan Andolan Today Latest News: Women are doing agricultural work in Punjab after farmers go to delhi
खेत में पानी लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

पातड़ां में अपने खेतों में पानी लगा रही महिला सुरजीत कौर ने कहा कि उसके पति दिल्ली में किसान मोर्चे में हिस्सा लेने गए हैं। वह गेहूं की बिजाई कर गए थे। अब फसल को पानी लगाने की जरूरत थी। पति की गैरहाजिरी में अब वह फसलों को तो नुकसान नहीं होने दे सकती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Women are doing agricultural work in Punjab after farmers go to delhi
महिलाएं कर रहीं पशुओं के हरे चारे का इंतजाम। - फोटो : अमर उजाला

यही वजह है कि मैं खुद खेत संभाल रही हूं। फसल की सिंचाई और खाद डालने का काम वह खुद कर रही हैं। पशुओं के चारे का इंतजाम भी खुद करना पड़ रहा है। घर से लेकर बाहर तक हर काम को संभाल रही हूं।

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Women are doing agricultural work in Punjab after farmers go to delhi
खेतों में महिलाओं ने संभाला मोर्चा।

वहीं नाभा के गांव अगेता की महिला महिंदर कौर ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों पर जो कृषि कानून लादे हैं, उसे किसी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। वह पति की गैरहाजिरी में न फसलों को सूखने देंगी और न बच्चों को भूखा सोने देंगी। घर में रोजमर्रा का कामकाज तो वह करती ही हैं, साथ ही तड़के उठकर खेतों में भी काम करने आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed