फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरुण धवन और नीतू कपूर पॉजिटिव, चंडीगढ़ में क्वारंटीन, अनिल कपूर ने ट्वीट बताया सेहत का हाल

Sat, 05 Dec 2020 02:16 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 05 Dec 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Varun Dhawan And Neetu Kapoor Test Positive For COVID- 19
नीतू कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर। - फोटो : इंस्टाग्राम

कोरोना की वजह से कई महीनों तक फिल्मों की शूटिंग बंद रही। अब जब शूटिंग शुरू हुई, तब कोरोना पीछा नहीं छोड़ रहा है। चंडीगढ़ व आसपास चल रही जुग-जुग जियो की शूटिंग में भी कोरोना ने खलल डाल दिया है। खबर है कि फिल्म के नायक वरुण धवन, नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद शूटिंग को रोक दिया गया है।

Chandigarh News in Hindi: Varun Dhawan And Neetu Kapoor Test Positive For COVID- 19
Anil Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

सूत्रों ने बताया है कि दोनों को सेक्टर-17 स्थित एक होटल में क्वारंटीन किया गया है। हाल ही में नीतू ने कोविड टेस्ट कराते हुए अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, सेफ्टी पहले। फिल्म जुग-जुग जियो में अनिल कपूर, नीतू और वरुण धवन के अलावा कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी हैं। वहीं अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
 

Chandigarh News in Hindi: Varun Dhawan And Neetu Kapoor Test Positive For COVID- 19
नीतू कपूर। - फोटो : फाइल फोटो

बता दें कि कियारा और प्राजक्ता की रिपोर्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यूटी प्रशासन के बॉलीवुड फेसिलेटेशन सेल के नोडल अधिकारी हितेश भारद्वाज ने बताया कि कई फिल्मों की शूटिंग की इजाजत दी गई है। साथ ही कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए थे। यदि शूटिंग के दौरान कोई कोरोना पॉजिटिव आता है तो उसे नियमों का पालन करना होगा। सूत्रों ने बताया है कि उनकी फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले मुल्लांपुर में हुई थी। उसके बाद से जीरकपुर की एक लोकेशन में शूटिंग चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Varun Dhawan And Neetu Kapoor Test Positive For COVID- 19
varun dhawan - फोटो : social media

नीतू ने शूटिंग से पहले लिखा था भावुक पोस्ट
नीतू ने फिल्म की शूटिंग करने से पहले एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, सालों बाद सेट पर वापस लौटी हूं। नई शुरुआत के लिए और फिल्मों के मैजिक के लिए, मैं तुम्हारा प्यार और उपस्थिति महसूस कर रही हूं। मां से लेकर कपूर साहब, रणबीर, सभी मेरे साथ रहे।

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Varun Dhawan And Neetu Kapoor Test Positive For COVID- 19
वरुण धवन - फोटो : ANI

अब मैंने खुद को खुद में ढूंढ लिया है। थोड़ा डर लग रहा है लेकिन मैं जानती हूं कि तुम मेरे साथ हो। वहीं, वरुण इस फिल्म की शूटिंग के बीच अपनी नई फिल्म कुली नंबर- वन का प्रमोशन भी कर रहे थे। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed