फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों के लिए पांच मिनट में जुटाया पांच लाख का चंदा, गांववालों का जज्बा पढ़ करेंगे तारीफ

Sun, 29 Nov 2020 05:13 PM IST
ajay kumar कर्मवीर, अमर उजाला, जुलाना (जींद)
कर्मवीर, अमर उजाला, जुलाना (जींद) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Villagers of Haryana are Helping farmers
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली कूच पर निकले किसानों को हरियाणा के ग्रामीण भी पूरा सहयोग दे रहे हैं। दिल्ली जा रहे किसानों ने शुक्रवार को जींद के गांव पोली के पास डेरा डाला। इस दौरान गांव के लोग भी किसानों को सहयोग देने आगे आए। गांववासियों ने मुनादी करवाकर क्षेत्र में रुके किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था करने की बात कही। 

Kisan Andolan Today Latest News: Villagers of Haryana are Helping farmers
किसानों को चाय पिलाते पोली गांव के युवा। - फोटो : अमर उजाला

देखते ही देखते ग्रामीणों ने क्षेत्र में रुके करीब 30 हजार किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था कर दी। वहीं किसानों ने पांच मिनट में गांव से पांच लाख रुपये चंदा भी एकत्रित किया। इधर, गांव के बस स्टैंड पर युवाओं ने भंडारा लगा दिया। युवाओं ने कहा कि जब तक किसान यहां से गुजरते रहेंगे, भंडारा चलता रहेगा। 

Kisan Andolan Today Latest News: Villagers of Haryana are Helping farmers
राशन की बोरी ट्रैक्टर पर रखते युवा। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने किसानों के लिए जेनरेटर की भी व्यवस्था की। इस दौरान पटियाला निवासी बुजुर्ग महिला सन्नो देवी ने कहा कि गांव में मिले मान-सम्मान को वह कभी भूल नहीं पाएंगे। युवा नेता रोहित दलाल के नेतृत्व में युवाओं ने किसानों को हजार लीटर दूध और केले वितरित किए। वहीं एक अध्यापक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पांच क्विंटल मूंगफली किसानों को वितरित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Villagers of Haryana are Helping farmers
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

सिरसा के गांवों में जुटाया जा रहा राशन 
दिल्ली में धरना देने की अनुमति मिलने के बाद सिरसा से लगातार किसानों का काफिला रवाना हो रहा है। जिले के कई गांवों में किसानों ने दिल्ली धरने के लिए राशन जुटाने का काम शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Kisan Andolan Today Latest News: Villagers of Haryana are Helping farmers
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार शाम को पंजाब के करीब 12 हजार किसानों के खिलाफ उपद्रव, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और कोरोना महामारी में सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करने पर रोष है। जिले के तीन किसान नेताओं को शनिवार शाम जमानत मिलने बाद जेल से रिहा कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed