किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ट्विटर पर आमने-सामने आ गए। दोनों नेताओं ने किसान आंदोलन को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जमकर लगाए। वहीं दिनभर हरियाणा की सड़कों पर प्रशासन और किसानों का एक-दूसरे से आमना-सामना हुआ।
ट्विटर पर भिड़े मनोहर लाल और अमरिंदर सिंह, पढ़ें- हरियाणा सीएम ने क्यों कहा 'छोड़ दूंगा राजनीति'
कैप्टन ने पूछे सवाल
It’s a sad irony that on #ConstitutionDay2020 the constitutional right of farmers is being oppressed in this manner. Let them pass @mlkhattar ji, don't push them to the brink. Let them take their voice to Delhi peacefully. pic.twitter.com/48P0rvILVU For nearly 2 months farmers have been protesting peacefully in Punjab without any problem. Why is Haryana govt provoking them by resorting to force? Don't the farmers have the right to pass peacefully through a public highway? @mlkhattar pic.twitter.com/NWyFwqOXEu
गुरुवार सुबह अपने अलग-अलग ट्वीट में कैप्टन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सवाल किया कि किसानों को दिल्ली जाने से क्यों रोका जा रहा है। कैप्टन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे किसानों पर क्रूरता से बल प्रयोग करना पूरी तरह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। उन्होंने ट्वीट किया कि यह दुखद है कि संविधान दिवस के मौके पर किसानों के संवैधानिक अधिकार को इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।
कैप्टन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे किसानों को अपने राज्य से गुजरने दें और किसानों का गुस्सा न भड़काएं। कैप्टन ने लिखा कि किसानों को उनकी आवाज शांति से दिल्ली ले जाने दें। करीब दो महीने से किसान बिना किसी समस्या के पंजाब में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार ताकत का सहारा लेकर किसानों को क्यों उकसा रही है। कैप्टन ने सवाल किया कि क्या किसानों को सार्वजनिक राजमार्गों से शांति से गुजरने का अधिकार नहीं है।
मनोहर लाल ने किया पलटवार
.@capt_amarinder ji, I've said it earlier and I'm saying it again, I'll leave politics if there'll be any trouble on the MSP - therefore, please stop inciting innocent farmers. Time for your Lies, Deception and Propaganda is over - let the people see your real face. Please stop putting the lives of people in danger during the Corona pandemic. I urge you to not play with the lives of the people - atleast avoid cheap politics during the time of pandemic.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट किया कि 'कैप्टन अमरिंदर जी, मैंने पहले भी कहा और अब दोबारा कह रहा हूं कि अगर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई आंच आई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। कृपा कर किसानों को भड़काना बंद कर दें।' एक अन्य ट्वीट में मनोहर लाल ने लिखा कि 'मैं तीन दिन से आपसे बात करने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन आप इससे दूर रहने का फैसला किया। इससे यह पता चलता है कि आप किसानों के मुद्दे पर कितना गंभीर हैं। आप सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं और बातचीत से भाग रहे हैं।
'तीसरे ट्वीट में मनोहर लाल ने कहा कि 'आपके झूठ और प्रोपोगैंडा का वक्त खत्म हो गया है। लोगों को अपना असली चेहरा देखने दीजिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि लोगों के जीवन से ना खेलें और कोरोना महामारी के वक्त ऐसी सस्ती राजनीति से बचें।'
I've been trying to reach out to you for the last 3 days but sadly you decided to stay unreachable - is this how serious you are for farmer's issues? You're only tweeting and running away from talks, Why?