फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लंबे संघर्ष के मूड में किसान, छह माह का राशन, दवाएं, टेंट और लंगर का भी इंतजाम

Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 26 Nov 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan Haryana News: farmers also arranged ration for Delhi Chalo march
किसान आंदोलन। - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में पिछले डेढ़ माह से किसानों का आंदोलन चल रहा था। अब किसान दिल्ली को इस आंदोलन का केंद्र बनाना चाह रहे हैं। तभी किसानों ने दिल्ली चलो आंदोलन का आह्वान किया। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से निकले किसानों के काफिले में रसद और ठंड से बचने की पूरी व्यवस्था है। किसानों का कहना है कि जब तक ये कृषि कानून वापस नहीं होंगे, तब तक वे दिल्ली में डटे रहेंगे।


 

Kisan Andolan Haryana News: farmers also arranged ration for Delhi Chalo march
Kisan Andolan Haryana - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के फाजिल्का से करीब 300 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना होने को तैयार है। इसमें अबोहर, बल्लूआना, फाजिल्का और जलालाबाद के किसान शामिल हैं। भाकियू कादियां के फाजिल्का ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह ने बताया कि करीब 30 ट्रालियों में सवार होकर 300 किसान दिल्ली जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रालियों में छह महीने का राशन, लकड़ी और गैस सिलिंडर, जरूरी दवाएं, टेंट और तिरपाल का प्रबंध है। किसानों को पुलिस ने जहां भी रोका, वहीं चक्का जाम शुरू हो जाएगा। 

Kisan Andolan Haryana News: farmers also arranged ration for Delhi Chalo march
जीटी रोड पर किसानों ने शुरू किया लंगर। - फोटो : अमर उजाला

उधर, लुधियाना से भी किसान यूनियन ने बुधवार को ही दिल्ली कूच की तैयारी की। जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना समेत अन्य शहरों से एक हजार ट्रैक्टर-ट्रालियां लाडोवाल टोल प्लाजा से दिल्ली की तरफ जा रही हैं। सौ-सौ ट्रैक्टर ट्रालियों के जत्थे बनाकर किसान नेता आगे बढ़ रहे हैं। किसान नेताओं का कहना है कि अब चाहे एक माह तक दिल्ली में धरना क्यों न देना पड़े, वह पीछे हटने वाले नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan Haryana News: farmers also arranged ration for Delhi Chalo march
- फोटो : अमर उजाला

अमृतसर के कई गांवों के किसानों ने बुधवार को किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी एवं जम्हूरी किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. सतनाम सिंह कि अगुवाई में दिल्ली कूच किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में बैठ कर मोदी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। डॉ. सतनाम सिंह ने बताया किसान अपने साथ लंगर तैयार करने वाला सामान व सर्दी से बचने के लिए गर्म कपडे़ भी ले जा रहे हैं। किसान दिल्ली से तब तक नहीं लौटेंगे, जब तक मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। 

विज्ञापन
Kisan Andolan Haryana News: farmers also arranged ration for Delhi Chalo march
- फोटो : अमर उजाला

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेतृत्व में पंजाब से दो लाख से अधिक किसान, मजदूर और महिलाएं खनौरी और डबवाली के रास्ते दिल्ली कूच करने का दावा किया। इसकी जानकारी भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब से 960 बसें, 2400 ट्रैक्टर-ट्रालियां, 20 पानी के टैंकर और 23 अन्य वाहन इस काफिले में शामिल होंगे।इस बीच आरोप लगाया कि राशन से लदीं 40 ट्रालियों को हरियाणा सरकार ने सीमा पर रोक लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed