देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
विख्यात अभिनेत्री और सांसद किरण खेर पंजाब विश्वविद्यालय में अपने पुराने साथी से गले मिलकर भावुक हो गई। तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी।
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
ये साथी थे जीएस चन्नी। किरण खेर जितनी देर मंच पर रहीं, उतनी देर लगातार दर्शक गैलरी में बैठे जीएस चन्नी को बुलाती रहीं। उन्होंने बताया कि जीएस चन्नी भी उनके साथ थे। अच्छे कलाकार थे। कई लोगों के नाम उनको याद हैं, कई उनके सामने बैठे हैं, यहां उनको अच्छा लग रहा है।
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
मौका था, चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के इंडियन थिएटर डिपार्टमेंट में नेशनल थिएटर कॉन्फ्रेंस के आगाज का। उद्घाटन भाजपा सांसद किरण खेर, पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण के ग्रोवर ने किया।
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
इस मौके पर किरण खेर ने थिएटर डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स को संबोधित किया। उन्होंने कहा डिपार्टमेंट के संस्थापक स्व. बलवंत गार्गी ने जो सिद्धांत बनाए उनको फॉलो करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी इस डिपार्टमेंट आगे ले जा सकती है।
देखिए, ये किसके गले लगकर भावुक हुईं किरण
किरण खेर ने युवाओं को नसीहत दी कि पॉलिटिक्स कम करो और पढ़ाई ज्यादा करो। जब उनको मालूम पड़ा कि यहां की सजावट स्टूडेंट्स ने दिन-रात जागकर की है तो उन्होंने उनको बधाई दी। इस मौके पर किरण खेर के जीवन पर बनाई एक फिल्म भी दिखाई गई।