{"_id":"5785fc0a4f1c1b506213d58b","slug":"kazakhstan-girl-zahna-and-tinu-love-story-zahna-arrived-at-sp-office-to-fill-visa-form","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति संग रहना चाहती है विदेशी बहु, मंत्री के कहने पर पहुंची SP ऑफिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति संग रहना चाहती है विदेशी बहु, मंत्री के कहने पर पहुंची SP ऑफिस
अमित रूखाया/मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती, प्यार के बाद भारत आकर शादी रचाने वाली विदेशी बहु पति संग रहना चाहती है। आज वे एसपी ऑफिस पहुंचीं। देखिए, ये रिपोर्ट।
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के ट्वीट के बाद कजाकिस्तान की जाहना को अब वीजा अवधि खत्म होने के कारण अपने पति को छोड़कर स्वदेश जाने की मजबूरी से राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है। वीजा अवधि बढ़ाने के लिए फार्म को भरने वह एसपी ऑफिस पहुंचीं।
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
लघुसचिवालय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंची जाहना के साथ उसका पति फतेहाबाद के गांव समैण निवासी टीनू भी था। वीरवार को अगर जाहना के कागजात पूरे हो जाते हैं तो पुलिस विभाग अपने कमेंट्स के साथ कागजों को विदेश मंत्रालय भेज देगा। जाहना के वीजा बढ़वाने बारे अंतिम फैसला विदेश मंत्रालय ही करेगा। दोनों मीडिया से बात करने से लगातार बचते रहे। वीरवार को उन्हें दोबारा फतेहाबाद आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
वीजा अवधि एक अगस्त को समाप्त हो रही थी और इसके चलते उसे स्वदेश लौटना था। हरियाणवी लहजे में सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर लिखा था कि ‘थारी बहू नै कहो, वीजा बढ़ान खातिर अर्जी दाखिल करे, हम मदद कर दिआंगे’ इसके बाद से उसके पति टीनू और जाहना काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कजाकिस्तान गर्ल जाहना और टीनू की लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद जिले के गांव समैण का लड़का टीनू लगभग एक साल पहले वैल्डिंग के काम के लिए सऊदी अरब गया था, वहां पर फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती कजाकिस्तान की जाहना से हो गई। करीब आठ माह की दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया और जाहना 29 मई को टीनू से शादी करने के लिए टूरिस्ट वीजा पर भारत आ गई। गत दो जून को दोनों ने समैण गांव के विश्वकर्मा मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी भी कर ली।