फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जेल में जान तो चली ही गई है, अब शव ही दिला दो साहब'

Tue, 22 Dec 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Tue, 22 Dec 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन

'जेल में जान तो चली ही गई है, अब शव ही दिला दो साहब'

karnal jail prisoner death case, family protest

करनाल की जिला जेल में हवालाती की मौत हो गई। पुलिस की ढीली कार्रवाई से खफा परिजनों ने दिनभर अस्पताल के बाहर बवाल काटा। देखिए, पूरा मामला।

'जेल में जान तो चली ही गई है, अब शव ही दिला दो साहब'

karnal jail prisoner death case, family protest

मामला, जेल में बंद घरौंडा के अनोखा कॉलोनी वासी हवालाती गंगाराम (27) की मौत से जुड़ा है। गंगाराम को पेट में दर्द होने पर जेल के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

'जेल में जान तो चली ही गई है, अब शव ही दिला दो साहब'

karnal jail prisoner death case, family protest

हवालाती की मौत के बाद पोस्टमार्टम को लेकर पुलिस शाम तक उलझी रही। पुलिस द्वारा काफी देर तक कागजी कार्रवाई शुरू न करने पर पीड़ितों ने विरोध जता दिया। विरोध के बाद पुलिस कार्रवाई में लग गई। शाम को पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जेल में जान तो चली ही गई है, अब शव ही दिला दो साहब'

karnal jail prisoner death case, family protest

बताया जाता है कि युवक ने तीन साल पहले एक कंपनी से फाइनेंस करवाकर टाटा मैजिक गाड़ी ली थी। इसकी वह किश्त न भर सका। इस पर कंपनी ने युवक के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। फाइनेंस के केस में युवक दो दिसंबर से बतौर हवालाती जिला जेल में बंद था। इसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

'जेल में जान तो चली ही गई है, अब शव ही दिला दो साहब'

karnal jail prisoner death case, family protest

मृतक गंगाराम की पत्नी सुनीता ने बताया कि उनके द्वारा ली गई गाड़ी को कंपनी ने उठा लिया है। इसके बाद भी फाइनेंसर गंगाराम के साथ मारपीट करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इस बारे में सदर थाना प्रभारी ललित कुमार का कहना है कि परिजनों को समझा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed