रोहतकः नेपाली युवती के सातों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा
रोहतक रेपकांड की शिकार निर्भया को कोर्ट से इंसाफ मिल गया। रोहतक कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के सभी 7 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। देखिए, पूरा मामला।
रोहतकः नेपाली युवती के सातों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा
गौरतलब है कि रोहतक रेपकांड के सातों आरोपियों को रोहतक कोर्ट ने 18 दिसंबर को दोषी करार दिया गया था। पीड़ित पक्ष के वकील ने रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानकर फांसी की मांग की थी, जबकि दोषियों के वकील का पक्ष था कि इन्हें अलग अलग धाराओं में सजा दी जाए। गौरतलब है कि सभी सातों दोषी एक ही गांव गद्दी खेड़ी के रहने वाले हैं।
रोहतकः नेपाली युवती के सातों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा
रोहतक कोर्ट ने साढ़े 10 माह में ही केस में सुनवाई पूरी कर दी। 15 अक्तूबर से गवाही का दौर शुरू हुआ था। अक्तूबर माह में गवाही के लिए 9 दिन निर्धारित किए गए थे। इस दौरान कुल 57 लोगों की गवाही हुई। आरोपी पक्ष की ओर से भी तीन गवाह पेश किए गए था। दोषियों को बिना नकाब के देखिए तस्वीरों में।
रोहतकः नेपाली युवती के सातों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा
गौरतलब है कि रोहतक से 01 फरवरी 2015 को लापता नेपाली युवती का नग्न अवस्था में शव चार फरवरी को बहुअकबरपुर गांव के खेतों में मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था। बाद में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि एक आरोपी ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी।
रोहतकः नेपाली युवती के सातों दुष्कर्मियों को फांसी की सजा
पूछताछ में सामने आया था कि गैंग रेप, कुकर्म और बेरहमी से हत्या के बाद भी दरिंदगी के आरोपियों का मन नहीं भरा। निर्भया की सांस बंद होने तक उसके पास रहे आरोपी राजेश उर्फ घुचडू ने युवती के कानों से बाली और नाक की नथनी तक उतार ली।