{"_id":"580dba464f1c1bcd75bc239c","slug":"kanhaiya-kumar-challanged-ludhiana-student-jhanvi-behel-read-here-the-girl-profile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कन्हैया ने जिस छात्रा को दिया डिबेट का चैलेंज, उसके बारे में जानते हैं क्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हैया ने जिस छात्रा को दिया डिबेट का चैलेंज, उसके बारे में जानते हैं क्या?
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
कन्हैया कुमार ने जाहन्वी बहल को किया चैलेंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएनयू के छात्र नेता कन्हैया कुमार ने जिस 10वीं की छात्रा को डिबेट के लिए ललकारा, वह छात्रा पहले से कन्हैया को दो बार ललकार चुकी है। देखिए, क्यों?
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
- फोटो : अमर उजाला
10वीं क्लास में पढ़ने वाली लुधियाना की जाह्नवी बहल इससे पहले भी कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। जाह्नवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए कन्हैया के भाषणों की निंदा करते हुए कहा है कि वह किसी भी समय कन्हैया कुमार से इस विषय पर वाद-विवाद करने के लिए तैयार हैं। कन्हैया जी ने पीएम मोदी के लिए जो भी कहा, वो गलत है। उसे किसी भी तरीके से सही नहीं माना जा सकता।
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
जाह्नवी ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम-3' के एडल्ट कंटेट के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी। वह अपनी स्कूल यूनीफॉर्म में ही कोर्ट तक पहुंच गई थी। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा था कि जब सेंसर बोर्ड के मेंबर खुद ऐसी फ़िल्में परिवार के साथ नहीं देख सकते, तो इसे लोगों के लिए रिलीज क्यों किया? उसकी उम्र अभी काफी कम है, इसलिए उसने एक एनजीओ की मदद से ये पिटीशन डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना की लड़की जाह्नवी बहल
जाह्नवी ने कहा कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि उनको ही अपमानित किया जाने लगा तो देश की साख पर बुरा असर पड़ेगा। कन्हैया कुमार राजनीति से प्रेरित होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। वह कन्हैया कुमार से वाद विवाद करने के लिए तैयार हैं ताकि वह सीधे तौर पर कन्हैया कुमार द्वारा देश विरोधी टिप्पणियों का जवाब दे सकें।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार ने जाह्नवी बहल को किया चैलेंज
उसके बाद जाह्नवी बहल ने कन्हैया कुमार को 23 मार्च को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के मुद्दे पर खुली बहस के लिए शहादत दिवस पर 23 मार्च को हुसैनीवाला बार्डर पर आने का न्यौता दिया था। साथ ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के अलावा जल्द ही अदालत में एक जनहित याचिका दायर करने की बात कही। जाह्नवी यहीं नहीं रुकी। लुधियाना में जाह्नवी बहल ने घोषणा की कि वह 15 अगस्त को श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएगी।