भारतीय सेना में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
अगर आप बीएड पास हैं तो थल सेना को आपका इंतजार है। भारतीय सेना ने हवलदार शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। जल्द करें आवेदन।
भारतीय सेना में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
अगर आप बीएड पास हैं तो थल सेना को आपका इंतजार है। भारतीय सेना ने हवलदार शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगा है। यह आवेदन भारतीय थल सेना की सेना शिक्षा कोर के वर्ग एक्स और वर्ग वाई में हवलदार शिक्षकों की भर्ती के लिए मांगा गया है। तीन राज्य के युवा इसके लिए एलिजिबल हैं।
भारतीय सेना में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
यह भर्ती हरियाणा (गुडगांव, फरीदाबाद, पलवल व मेवात को छोड़कर), हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं के लिए आगामी अक्तूबर बैच के लिए है। महिलाओं के लिए यह पद लागू नहीं है और पुरुष उम्मीदवार अपना आवेदन क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट को संपूर्ण दस्तावेजों के साथ डाक द्वारा भेज सकते हैं।
भारतीय सेना में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पूरे भारत के लिए कुल रिक्तियां 334 हैं। इनमें से विज्ञान संकाय के लिए 200 और कला संकाय के लिए 134 पद रिक्त हैं। रैली के पहले दिन आवेदक की आयु 20-25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वर्ग एक्स के लिए शैक्षिक योग्यता एमए, एमएससी, एमसीए या बीए, बीएससी, बीसीए के साथ बीएड होना अनिवार्य है।
भारतीय सेना में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
इसी प्रकार, वर्ग वाई के लिए शैक्षिक योग्यता बीए, बीएससी, बीसीएम, बी-टेक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन पत्र क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय अंबाला में पहुंचने की अंतिम तिथि 15 मई 2015 है। इस संबंध में 18-24 अप्रैल के इंप्लायमेंट न्यूज में भी जानकारी दी गई है।