{"_id":"5a5c598d4f1c1ba3268b4761","slug":"jind-gangrape-victim-postmartum-report","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'निर्भया' पोस्टमार्टम: 'इतनी बेरहमी नहीं देखी, शरीर के सभी भीतरी अंग तक फट गए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'निर्भया' पोस्टमार्टम: 'इतनी बेरहमी नहीं देखी, शरीर के सभी भीतरी अंग तक फट गए'
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Wed, 17 Jan 2018 07:07 PM IST
Jind Rape and Murder
जींद की निर्भया ने क्या-क्या नहीं सहा, इतने बेरहम तो जानवर भी नहीं होते। गैंगरेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई दरिंदगी के निशां देखे गए हैं...
Jind Rape and Murder
शनिवार को शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में मेडिकल बोर्ड ने किया। डॉ. एसके धत्तरवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम में लड़की के शरीर पर 19 चोटें मिली हैं। हालांकि, डॉक्टर ने लड़की की मौत के असली कारणों को साफ नहीं किया, लेकिन आशंका जताई है कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और कुकर्म किया गया। जननांग में कोई मजबूत व नुकीली चीज डालकर उसके शरीर के भीतरी अंगों को फाड़ दिया गया है।
Jind Rape and Murder
हैवानों ने सबूत मिटाने के लिए छात्रा के शव को नहर में फेंक दिया। हालांकि, छात्रा की मौत डूबने से हुई है या नहीं इसकी जांच करनी होगी। डॉ. धत्तरवाल ने बताया कि शव की हालत देखकर उसके साथ हुई दरिंदगी साफ झलक रही थी। जांच के लिए स्पर्म ले लिया गया है। मृतका के लंग्स ड्राउनिंग मिले हैं, उनको टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। मृतका का प्राइवेट पार्ट, बच्चादानी, सर्विक्स व लिवर तक फटे मिले हैं।
विज्ञापन
जींद गैंगरेप केस
वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सरकार और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच के लिए एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने दो एसआईटी टीमों का गठन किया। वहीं, शव मिलने के 36 घंटे बाद भी पुलिस यह नहीं पता लगा सकी है कि छात्रा के साथ बर्बरता शव मिलने वाली जगह पर हुई है या हत्या करने के बाद शव लाकर फेंका गया है। दूसरी ओर, मामले में पुलिस के हाथ कई सुराग लगे हैं।
Jind Rape and Murder
सूत्रों के मुताबिक, मामले में पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर ली है। मामले में मृतका के पिता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी जिन्होंने अगवा की और फिर उसके साथ इतनी दरिंदगी की, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए। अगर पुलिस और प्रशासन पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाएंगे तो इस तरह की घटना आगे कभी नहीं होगी।