फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया

Wed, 16 Mar 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 16 Mar 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
janhavi behel, kanhaiya kumar, janhavi challenged kanhaiya, ludhiana, punjab
जानह्वी बहल, कन्हैया कुमार - फोटो : फाइल फोटो
लुधियाना की 10वीं की छात्रा जाह्नवी ने एक बार फिर जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया को बहस के लिए ललकारा है।

छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया

janhavi behel, kanhaiya kumar, janhavi challenged kanhaiya, ludhiana, punjab
जाहन्वी ने कन्हैया को किया चैलेंज
एनजीओ रक्षा ज्योति फाउंडेशन की यंग एक्टिविस्ट जाह्नवी बहल ने कन्हैया कुमार को 23 मार्च को स्वतंत्रता की अभिव्यक्ति के मुद्दे पर खुली बहस के लिए शहादत दिवस पर 23 मार्च को हुसैनीवाला बार्डर पर आने का न्यौता दिया है। साथ ही इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने के अलावा जल्द ही अदालत में एक जनहित याचिका दायर करने की बात कही है।

छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया

janhavi behel, kanhaiya kumar, janhavi challenged kanhaiya, ludhiana, punjab
कन्हैया कुमार - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि छात्रा जाह्नवी बहल ने पहले भी कन्हैया को खुली बहस की चुनौती दी थी, उस समय कन्‍हैया कुमार ने अपने भाषण में कहा था कि सुना है कि एक लड़की मुझसे डिबेट करना चाहती है।' वह मुझसे क्यों डिबेट करना चाहती है? अगर डिबेट ही करना है तो अमेरिका का राष्ट्रपति से करे, जिसके अब प्रेसिडेंशियल चुनाव होने वाले हैं।' मेरी शुभकामनाएं जाह्नवी के साथ हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया

janhavi behel, kanhaiya kumar, janhavi challenged kanhaiya, ludhiana, punjab
जाह्नवी बहल - फोटो : अमर उजाला
जाह्नवी बहल रक्षा फाउंडेशन की युवा सदस्य हैं और पंजाब में लुधियाना के डीएवी स्कूल की 10वीं क्लास की छात्रा हैं। वे कई सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं। जाह्नवी ने कहा कि कन्हैया कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यदि उनको ही अपमानित किया जाने लगा तो देश की साख पर बुरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

छात्रा ने फिर बहस को ललकारा, 23 को बार्डर पर आएं कन्हैया

janhavi behel, kanhaiya kumar, janhavi challenged kanhaiya, ludhiana, punjab
जाह्नवी बहल - फोटो : अमर उजाला
जाह्नवी कहती हैं कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का एक विशेष स्थान है, लेकिन कुछ लोग अपनी राजनीति को चमकाने के लिए युवा वर्ग को भ्रमित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हर व्यक्ति को भारत के संविधान द्वारा विशेष मौलिक अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन की ओर से कन्हैया की देश विरोधी टिप्पणियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed