{"_id":"593032434f1c1b1e10bdad67","slug":"jalandhar-protest-after-death-in-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सड़क पर लाठी लेकर महिला ने कर दी लोगों की पिटाई, जमकर मचाया तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर लाठी लेकर महिला ने कर दी लोगों की पिटाई, जमकर मचाया तांडव
ब्यूरो /अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर लाठी लेकर लोगों की मारने दौड़ रही इस महिला को एक नज़र में देखने पर मामला कुछ टेढ़ा जरुर लगेगा, सड़क पर महिला को जो सामने दिखा उसी पर लाठी बरसा दी, ये तस्वीरें जो कोई देख रहा था, वही हैरान था
protest
जालंधर के शहीद बाबू लाभ सिंह नगर इलाके के कुछ युवकों की धमकियों से डरकर सोमवार को जहर निगलने वाले 21 वर्षीय दीपक की बुधवार रात को मौत हो गई। वीरवार को इलाके के लोगों व दीपक के रिश्तेदारों ने सिविल अस्पताल से बाहर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शनकारियों ने राहगीरों पर ही लाठियां चलानी शुरू कर दी। एक आटो के शीशे तक तोड़ दिए।
protest
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल गिरफ्तार करे। पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज करने और जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन खत्म हुआ। परिजनों के मुताबिक दीपक स्थानीय मेहर चंद पालीटेक्निक कालेज का विद्यार्थी था। उसकी गली में एक लड़की रहती थी। वहां कमल चोरी छिपे आता जाता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
दीपक इस बात पर आपत्ति करता था कि कमल व लड़की के संबंधों से इलाके माहौल खराब होता है। दीपक ने इसके बारे में पार्षद को भी बताया था। बात कमल तक पहुंची तो उसने अपने दो साथियों रजत व सन्नी को साथ लेकर दीपक को धमकाना शुरू कर दिया कि वह उसको मार डालेंगे। दीपक इससे घबरा गया और सोमवार को उसने सल्फास निगल लिया। उसको निजी अस्पताल दाखिल कराया गया था, मरने से पहले उसने पुलिस को सारी कहानी बयान कर दी थी कि उसने रजत, कमल व सन्नी से डरकर सल्फास निगला है।
विज्ञापन
protest
बुधवार रात को दीपक की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया था। इलाके के लोग व पारिवारिक सदस्य सिविल अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दीपक के पारिवारिक सदस्यों व रिश्तेदारों ने रोड पर आने-जाने वाले लोगों पर ही लाठियां बरसानी शुरू कर दी।