फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, जैन मुनि ने क्यों बताया बाबा रामदेव को चापलूस, क्या दी सलाह?

Thu, 16 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 16 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
jain muni vinay kumar adviced to baba ramdev at punjabi university chandigarh
जैन मुनि ‌व‌िनय कुमार संग बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
योग गुरु बाबा रामदेव जब चंडीगढ़ में युवाओं को योग करवा रहे थे तो साथ मंच पर बैठे जैन मुनि ने उन्हें बिना नाम लिए चापलूस करार दिया। देखिए, ये रिपोर्ट।
jain muni vinay kumar adviced to baba ramdev at punjabi university chandigarh
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
जैन मुनि विनय कुमार ने बाबाओं ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि बाबा रामदेव की फोटो सांसद अभिनेत्री किरण खेर के साथ थी। ये बैनर पीयू में योग शिविर के दौरान कैंपस में लगाए गए थे। जैन मुनि विनय कुमार ने योग गुरु को सलाह दी कि इस तरह की चापलूसी से बचना चाहिए।
jain muni vinay kumar adviced to baba ramdev at punjabi university chandigarh
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर - फोटो : अमर उजाला
योग शिविर में पहुंचे जैन मुनि विनय कुमार ने बाबा रामदेव के योग अभियान की जमकर तारीफ की। उन्होंने बैनर पर रामदेव के साथ सांसद और अभिनेत्री किरण खेर की फोटो देख कर चुटकी लेते हुए कहा कि बाबाओं को इस तरह की चापलूसी से बचना चाहिए। उनके इतना कहते ही पूरा हाल ठहाकों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
jain muni vinay kumar adviced to baba ramdev at punjabi university chandigarh
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
इससे पहले योग गुरू बाबा रामदेव के योग जादू स्टूडेंट और शिक्षकों पर जमकर चला। पीयू के कई बड़े अधिकारियों ने भी रामदेव के साथ पैंट शर्ट में ही योग किया। पीयू का जिम्नेजियम हाल रामदेव के पहुंचने से घंटा भर पहले ही भर गया था। रामदेव ने 20 मिनट योग कराने की बात कही, लेकिन माहौल ऐसा बना कि उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक आसन करवाया। रामदेव के साथ सभी ने खूब पसीना बहाया। 

विज्ञापन
jain muni vinay kumar adviced to baba ramdev at punjabi university chandigarh
पीयू में योग गुरु स्वामी रामदेव के योग का जादू - फोटो : amar ujala
ब्रांडिंग का पढ़ाया पाठ: योग के बहाने रामदेव ने युवाओं को ब्रांडिंग का पाठ भी पढ़ाया। उन्होंने कहा कि वह जब घर से निकले थे तो उनके पास 500 रुपये थे, लेकिन आज उनके ट्रस्ट की ब्रांड वैल्यू 5 हजार करोड़ है। अगले पांच साल में उनके ब्रांड की वैल्यू 5 लाख करोड़ हो जाएगी। योग क्लास के बीच-बीच में उन्होंने देश में विदेशी कंपनियों की लूट पर भी जमकर कमेंट किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed