फिल्म फिल्लौरी की शूटिंग खत्म होते ही जब अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बाहर निकले तो उनके सामने 'विराट' अड़चन पैदा हो गई। देखिए, ये रिपोर्ट।
2 of 5
होटल के बाहर गाड़ियां खड़ी करके रास्ता रोका
ये अड़चन थी शूटिंग में इस्तेमाल गाड़ियों की पेमेंट की। पटियाला के नीमराणा होटल में शूटिंग खत्म होने पर टीम जब जाने की तैयारी में थी, लेकिन 10 गाड़ियों के ड्राइवर्स ने होटल के बाहर गाड़ियां खड़ी करके रास्ता रोका व कहा कि पेमेंट क्लीयर करें तभी रास्ता खोलेंगे।
3 of 5
फिल्म का आखिरी सीन सोमवार को देर शाम शूट हुआ
करीब डेढ़ घंटे बाद मामला सुलझा। इसके बाद शूटिंग टीम बाहर निकल पाई। ड्राइवरों ने बताया कि कुछ पेमेंट डायरेक्टर ने करवा दी है जबकि 11 लाख के करीब पेमेंट अभी पेंडिंग है। बता दें कि फिल्म का आखिरी सीन सोमवार को देर शाम शूट हुआ। ये एक शादी का सीन था।
4 of 5
दोनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी एक साथ नजर आए
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली पटियाला के होटल नीमराणा में एक दूसरे के साथ छह दिन तक रहे। बता दें कि पिछले दिनों विराट, पहली बार अनुष्का के फिल्म की शूटिंग देखने पटियाला आए थे। इसके बाद यहां से रवाना होने के दौरान दोनों चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी एक साथ नजर आए।
5 of 5
अनुष्का से कितना 'विराट' प्रेम
पटियाला के होटल नीमराणा में दोनों सेलीब्रेटी एक साथ रुके रहे। विराट का कमरा अनुष्का के कमरे के साथ ही था। विराट इस दौरान फिटनेस को लेकर काफी क्रेजी दिखे। वह होटल की जिम में काफी पसीना बहाते थे। विराट ने फेसबुक पर फोटो अपलोड की, जिसमें वह होटल की छत पर सेल्फी ले रहे हैं।