{"_id":"57c0926f4f1c1bb57ed4f572","slug":"jain-muni-tarun-sagar-s-kadve-prachavan-at-haryana-assembly-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विधानसभा में मुनि तरुण सागर ने नेताओं को सुनाए कड़वे बोल, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा में मुनि तरुण सागर ने नेताओं को सुनाए कड़वे बोल, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Aug 2016 07:10 PM IST
विज्ञापन
jain muni tarun sagar at haryana assembly
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा विधानसभा में पहली बार ऐसा मौका आया, जब राजनेताओं को किसी मुनि के कड़वे बोल सुनने को मिले। देखिए तस्वीरें।
jain muni tarun sagar at haryana assembly
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मंत्री, विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारी भी इस बोल को सुनने के लिए अपनी सीटों पर बैठे रहे। मुनि तरुण सागर ने एक तरफ जहां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया तो दूसरी तरफ राजनेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी एक भी बेटी नहीं है, उन्हें लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ने दिया जाना चाहिए। उन्होंने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, राजनेताओं पर दर्ज आपराधिक मामलों पर भी कड़वे बोल कहे। मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार के लिए सत्र स्थगित करने के बाद शुक्रवार को मुनि के प्रवचन हुए।
jain muni tarun sagar at haryana assembly
- फोटो : amar ujala
इससे पहले मुनि तरुण सागर मध्यप्रदेश विधानसभा को भी संबोधित कर चुके हैं। मुनि ने अपने प्रवचन में कहा कि रियो ओलंपिक, 2016 में बेटियों ने देश को शर्मसार होने से बचाया। इसी बीच कहा कि आपके पास मंत्रिमंडल है तो मेरे पास कमंडल। जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने पूछा कि सीएम के लिए कमंडल है तो मुझे क्या देंगे, तो तुरंत जवाब दिया आपके लिए भी है। उन्होंने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा और आतंकवाद के मुद्दे पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
jain muni tarun sagar at haryana assembly
- फोटो : अमर उजाला
लिंगानुपात को संतुलित करने का फॉर्मूला: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के लिए मुनि ने कहा कि लड़कियों की इतनी कमी हुई है कि इस अभियान को सामाजिक, राजनीतिक और धर्मिक दृष्टिकोण से विचार करने की जरूरत है। मुनि ने कहा कि जिन घरों में बेटियां नहीं हैं, वहां अपनी बेटी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। धार्मिक पहलुओं पर भी उन्होंने कहा कि संत तय करें कि जहां बेटियां नहीं हैं, उस घर से भिक्षा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
jain muni tarun sagar at haryana assembly
- फोटो : अमर उजाला
देश के 160 सांसदों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले: मुनि तरुण सागर ने बताया कि एक सर्वे के मुताबिक देश में 160 सांसद ऐसे हैं, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपनी मनमर्जी चलाते हैं। मुनि ने भ्रष्टाचार को भी देश के लिए घातक बताते हुए कहा कि अगर यह पांच वर्ष के लिए भी देश से हट जाए तो भारत विकसित देशों में शामिल हो जाएगा। विधानसभा में प्रवचन के दौरान हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, संसदीय कार्य मंत्री रामबिलास शर्मा सहित तमाम मंत्री और सभी पार्टियों के विधायक थे। इस दौरान मुनि ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की बारे में मजाकिया लहजे में अपनी बातें कहीं।