21 साल का जीशान मदरसे का टॉपर और कढ़ाई के काम में मास्टर है। लेकिन वो ISIS का आतंकी निकला, अब उसकी गर्लफ्रेंड की हिला देने वाली सच्चाई भी सामने आई है।
गाजी बाबी की गर्लफ्रेंड थी, और वही ऐसी लड़की थी जो आतंक के इस चेहरे और दिल में क्या चल रहा है सब जानती थी।
जालंधर के गुरु संत नगर से वीरवार को गिरफ्तार किए संदिग्ध आतंकी गाजी बाबा की प्रेमिका ने डीएवी कॉलेज के पास ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी की योजना बनाई थी, कदम उठाने से पहले ही कांग्रेस नेता और लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह गाजी बाबा की दोस्त है और उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके चाचा ने उसको बुरी तरह से पीटा है। इसलिए वह खुदकुशी करने जा रही है।
स्थानीय पुलिस की जांच में पता चला है कि गाजी बाबा पंजाब में स्लीपर सेल बनाकर हथियार जमा करने की कोशिश कर रहा था, ताकि अगले आदेश का इंतजार कर वह वारदात को अंजाम दे सके।