पहलवानी और टीवी, रियलिटी शो के बाद अब बबीता फोगाट ने सियासत की दुनिया में भी एंट्री कर ली है। वे पिता महावीर फोगाट के साथ भाजपा में शामिल हुईं, देखिए तस्वीरें।
2 of 5
महावीर फोगाट, बबीता फोगाट
- फोटो : एएनआई
विधानसभा चुनाव 2019 से पहले दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि महावीर फोगाट और उनकी बेटी बबीता फोगाट भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों ने आज दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने को भी तैयारी हैं। पार्टी जहां से टिकट देगी, वे चुनाव लड़ेंगी।
3 of 5
महावीर फोगाट, बबीता फोगाट
- फोटो : एएनआई
हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने महावीर फोगाट और बबीता फोगाट को पार्टी ज्वॉइन कराई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा और अनिल बलूनी भी मौजूद रहे।
4 of 5
महावीर फोगाट, बबीता फोगाट
- फोटो : एएनआई
इससे पहले महावीर फोगाट दुष्यंत चौटाला को समर्थन देते हुए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में शामिल हुए थे। पार्टी में उन्हें खेल विंग का प्रधान भी बनाया गया था, लेकिन अब उनका भाजपा में जाना जेजेपी के लिए बड़ा झटका है।
5 of 5
महावीर फोगाट, बबीता फोगाट
- फोटो : एएनआई
द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट हरियाणा के चरखी दादरी के गांव बलाली के रहने वाले हैं। बबीता फोगाट इंटरनेशनल रेसलर हैं और हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर भी हैं। इन दिनों वे अपने मंगेतर विवेक सुहाग के साथ नच बलिये डांस शो में हिस्सा ले रही हैं।