फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच

Fri, 12 Jun 2015 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 12 Jun 2015 08:48 AM IST
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच

indus hospital lady doctor yashumita suicide or murder case
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच सामने आया है, कुछ और सवाल बाकी हैं, जो जांच को उलझा रहे हैं। देखिए, यहां।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच

indus hospital lady doctor yashumita suicide or murder case

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि मृतका के बाजू पर नीले रंग का निशान था। वहीं, मुंह से खून निकला हुआ था। उसके होंठ भी नीले पड़ गए थे। पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने जांच के लिए विसरा पटियाला और खरड़ लैब भेजा है। जब डॉक्टरों से यह पूछा गया कि क्या यह ड्रग ओवर डोज का मामला है तो उन्होंने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच

indus hospital lady doctor yashumita suicide or murder case

दूसरी तरफ पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों से पता चला है कि खरड़ के जिस क्लीनिक में यशुमति काम करती थीं, वहां के डॉक्टर को भी राउंडअप कर पुलिस ने पूछताछ की है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर मंडी रवाना हो गए। पुलिस को यशुमति के कमरे से एक दवा से भरा इंजेक्शन और दो खाली सिरिंज मिली है। इसके अलावा कमरे से शराब की एक खाली बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी सामान जांच के लिए सीएफएल लैब भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच

indus hospital lady doctor yashumita suicide or murder case

मृतका की मां भावना ने बताया कि बेटी उन्हें फोन पर बताती थी कि मम्मी वह काफी बढ़िया तरीके से काम कर रही है। मरीज उससे इलाज करवाने में रुचि दिखाते हैं। इससे उनके स्टाफ के कई मेंबरों को जलन होती हैं। घरवालों ने बताया कि यशुमति आखिरी बार अप्रैल के नवरात्रों में घर गई थी। वह उस समय काफी खुश थी। उस दौरान उसने कुछ समय घर पर भी बताया था। उसे देखकर लगता ही नहीं था कि उसे किसी भी प्रकार की कोई टेंशन है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला लेडी डाक्टर की मौत का अधूरा सच

indus hospital lady doctor yashumita suicide or murder case

सूत्रों से पता चला है कि यशुमति सोमवार रात पौने 12 बजे तक व्हाट्सअप पर सक्रिय थीं। उसका व्हाट्सअप पौने बारह बजे तक एक्टिव था। इसके बाद व्हाटसअप बंद हो गया था। पुलिस ने यशुमति का फोन अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी फोन कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं, मृतका की मां ने कहा कि उनकी बेटी बड़ी हिम्मत वाली थी। वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती थी। उनकी बेटी की हत्या की गई। इसके बावजूद भी पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। न ही मौके पर फोरेंसिक की टीम बुलाई और न ही फिंगर प्रिंट की टीम ने अपने सैंपल लिए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed